Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
मनोरंजन

हैप्पी हार्डी एंड हीर पर्दे पर फिर रोमांस करते नजर आएंगे हिमेश रेशमिया

Happy Hardy And Heer Teaser : पर्दे पर फिर रोमांस करते नजर आएंगे Himesh Reshammiya, देखें टीजर

नई दिल्ली, बॉलीवुड के टॉप म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया जल्द ही फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ में नजर आने वाले हैं। हिमेश ने फिल्म ‘आपका सुरूर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद हिमेश ने कुछ और फिल्मों भी काम किया। लेकिन फिर एक ब्रेक ले लिया।

अब वो एक बार फिर ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के जरिए कमबैक कर रहे हैं। फिल्म का टीजर भी आज रिलीज कर दिया गया है। तीन मिनट के इसके टीजर में आपको हिमेश हंसाएंगे, रुलाएंगे और रोमांस  करते नजर आएंगे।

इस बार हिमेश का किरदार काफी अलग रहा है और माना जा रहा है कि गानों की वजह से यह फिल्म चर्चा में रह सकती है और लोगों का दिल भी जीत सकती है। इस फिल्म में हिमेश एक तरफ एनआरआई बने हैं, वहीं उनका दूसरा किरदार एक सरदार का है। बताया जा रहा है कि यह कहानी एक बिजनेसमैन की है, जो लंदन में रहता है। बता दें हीर रंधावा के इस रोमांटिक किरदार में सोनिया मान  दिखेंगी।

फिल्म में म्यूजिक भी हिमेश रेशमिया ने ही दिया है जबकि दीपशिखा देशमुख और सबिता माणकचंद इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन राका ने किया है। सितंबर 2019 में रिलीज होने वाली इस फिल्म के गाने काफी हिट हो सकते हैं। इससे पहले हिमेश आपका सुरूर, कर्ज और तेरा सुरूर में भी काम कर चुके हैं। हालांकि फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं।

अगर आप हिमेेश की इस फिल्म के टीजर पर गौर करें तो एक बात है जो इसे बाकी फिल्मों से थोड़ा अलग बना रही है। आमतौर पर फिल्मों के टीजर में डायलॉग्स के जरिए कहानी को बताने की कोशिश की जाती है। लेकिन इस फिल्म के टीजर में ही म्यूजिक के जरिए सब कुछ बताया गया है। ये कहना है गलत नहीं होगा कि फिल्म के म्यूजिक पर काफी ज़ोर दिया गया है।

जिसकी वजह हैं हिमेश और अरीजीत सिंह जो इस फिल्म से जुड़े हैं। अब देखना होगा कि हिमेश की एक्टिंग और फिल्म का म्यूजिक और कहानी फैंस के दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!