Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देश

बिहार में बाढ़ की वजह से अबतक 46 लोगों की मौत

बिहार में बाढ़: कोसी-कमला सहित कई नदियों ने धरा विकराल रूप, अबतक 46 की मौत

पूर्वोत्तर बिहार के कई हिस्सो में नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी है। बाढ़ की वजह से अबतक 46 लोगों की मौत हो चुकी है कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। कई जगह बांध टूट गए हैं।

पटना,  बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है, इसकी वजह से अब तक बिहार में 46 लोगों की मौत की खबर है। सोमवार की शाम तक बाढ़ से हुई मौत का आंकड़ा 35 था जो मंगलवार की सुबह तक बढ़कर 46 तक जा पहुंचा है। बता दें कि बिहार के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि 19 लाख से ज्यादा लोग इसकी वजह से घर छोड़कर जहां-तहां शरण लिए हुए हैं।

समस्तीपुर में उफनाई कोसी-कमला नदी

आज जहां समस्तीपुर के रोसड़ा में कोसी कमला के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है तो वहीं जिले के बिथान थाना के चार पंचायत जलमग्न हो गए हैं। रोसड़ा प्रखंड का मुख्यालय से गांवों का संपर्क कट गया है। वहीं फाटक गिराने से भिखनौलिया सुइस गेट टूट गया है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 3 फीट बढ़ा है और लोग नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं।

मधुबनी में टूटा बांध, कई गांव जलमग्न

मधुबनी में महाराजी बांध कई जगहों से टूट गया है जिससे पश्चिमी क्षेत्रों के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। कई गांवों का मुख्य सड़क से सम्पर्क कट गया है।बेनीपट्टी अनुमंडल में बना है महाराजी बांध, जो टूट गया है।जिले के गेहूंआ नदी के बाढ़ के पानी में किशोर की डूबने से मौत की खबर है।

मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबे दो बच्चों का शव बरामद

वहीं, मोतिहारी में कल पानी में डूबे बच्चों का शव मिल गया है। 20 घंटे पहले बाढ़ के पानी में बच्चे डूबे थे और उनके शवों की तलाश की जा रही थी। एक बच्चा और एक बच्ची का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों का शव निकाला गया। जिले के कुण्डवा चैनपुर थाना के भवानीपुर गांव की घटना है।

दरभंगा-सीतामढ़ी को जोड़ने वाला पुल बहा 

दरभंगा में नदी में आई  बाढ़ की तेज धार ने लोगों की आखों के सामने ही सड़क पर बने पुल के एक हिस्से को बहा दिया। दरभंगा से जाले होते हुए सीतामढ़ी को जोड़नेवाली बाइपास सड़क पर बने इस पुल के बह जाने से प्रखंड मुख्यालय और NH-57 से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। जिस समय पुल टूटा उस समय लोग पुल पर ही जमा थे और पुल टूटने की घटना को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे।

दरभंगा – सीतामढ़ी के बीच रेल परिचालन प्रभावित 

पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा – सीतामढ़ी रेल खंड पर आज मध्य रात्रि  01:50 बजे सूचना मिली कि कमतौल – जोगियारा के बीच बाढ़ का पानी रेल पुल संख्या 18 के ख़तरे के निशान को पार कर गया है। रेल संरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल रेल परिचालन रोक दिया गया है। जलस्तर की निगरानी की जा रही है।

बाढ़ से 46 से ज्यादा लोगों की मौत

बिहार में बाढ़ से हुई मौत के आंकड़ों की बात करें तो मोतिहारी में अबतक 19 लोगों की मौत हुई है जबकि अररिया में बाढ़ से अबतक 11 लोगों की जान जा चुकी है।

सीतामढ़ी में बाढ़ से 11 लोगों की जान गई है वहीं किशनगंज में बाढ़ से होने वाली मौत का आंकड़ा अबतक 4 है। दरभंगा, शिवहर में बाढ़ से अब तक एक-एक लोगों की जान गई है। वहीं, सरकारी आंकड़ों की बात करें तो बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने अबतक 24 लोगों के मौत की ही पुष्टि की है।

ये जिले हैं बाढ़ से प्रभावित 

अररिया जिला सबसे अधिक प्रभावित है और इसके बाद किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों की हालत बाढ़ से खराब बनी हुई है। पूर्णिया प्रमंडल के जिलों में महानंदा और उसकी सहायक नदियां कनकई, परमान और मेची बहती हैं। साथ ही सौरा और कोसी नामधारी कई छोटी नदियां भी बरसात के दिनों में रौद्ररूप ले लेती हैं।

अररिया से लेकर किशनगंज के बीच एनएच 57 और एनएच 31 फिलहाल कई तरह से लाइफलाइन बना हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!