Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
ताज़ा खबरेंदेश

देशभर में सबसे ज्यादा जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल, 2020, शनिवार।  दक्षिण दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में मार्च महीने आने वाले 1200 जमातियों की रिपोर्ट अब तक कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्य सरकारें लगातार इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस से साझा कर रही हैं। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक 28 मार्च से पहले देश के विभिन्न राज्यों में गए जमातियों के बारे में दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है। इसमें जो भी जमाती कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं, उनकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी जा रही है।

यहां पर बता दें कि मामला सामने आने पर 28 से 31 मार्च के दौरान तब्लीगी मरकज से 2300 जमाती निकाले गए थे। इसके बाद दिल्ली के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, मस्जिद व मदरसों में छिपे करीब 1300 जमातियों को दिल्ली पुलिस ने ढूंढ़ निकाला था। इनमें जो कोरोना पॉजिटिव मिलने उन्हें भर्ती करा दिया गया था। अन्य सभी को क्वारंटाइन किया गया है।

उधर संभल, उत्तर प्रदेश से पुलिस ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी कि जमात में शामिल होकर वहां पहुंचे 6 जमाती पॉजिटिव मिले हैं। मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि वहां पहुंचे 8 लोग पॉजिटिव मिले हैं। तीन मई को समर्पण कर सकता है साद तब्लीगी मरकज मामले में फरार चल रहे मौलाना मुहम्मद साद व अन्य छह मौलाना समर्पण कर सकते हैं। दरअसल यह सभी लोग 28 मार्च को मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही क्राइम ब्रांच के हाथ नहीं लगे है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब साद ने बिचौलिये के माध्यम से दिल्ली पुलिस को सूचना भेजी है कि वह 3 मई को साथियों के समर्पण कर देगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने इस तरह की जानकारी से इन्कार किया है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि 14 अप्रैल के बाद पुलिस इन सातों को गिरफ्तार कर लेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!