Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

बंशीधर भगत की कांग्रेस को सलाह : आपदा की इस घड़ी में वह सियासत न करें

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल, 2020, शनिवार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से निपटने को बेहतर ढंग से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि आपदा की इस घड़ी में वह सियासत न करे। साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के उस दावे को सफेद झूठ बताया, जिसमें क्वारंटाइन किए गए पहाड़ के लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का उल्लेख है।

प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति को लेकर काग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने को उनका विपक्षी धर्म बताया। कांग्रेस की ओर से उठाई जा रही आर्थिक पैकेज की मांग पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार सभी वर्गों के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। सभी के हितों का ख्याल रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता आपदा के समय में भी सियासत कर रहे हैं और श्रेय की राजनीति से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने दावा किया कि पहाड़ के लोगों के संबंध में नेता प्रतिपक्ष की मुख्यमंत्री से किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई। इसके विपरीत मुख्यमंत्री ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की और ऐसे लोगों को घर पहुंचाया गया। अभियान को पुनर्सगठित करने पर जोर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने वीसी के जरिए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से बातचीत कर जरूरतमंदों की मदद को चलाए जा रहे अभियान को पुर्नसंगठित करने पर जोर दिया।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के कारण इस अभियान को पुनर्संगठित करने की जरूरत है। उन्होंने खासकर प्रवासी मजदूरों की चर्चा करते हुए इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!