Breaking News :
>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में पांच फरवरी से भारी बर्फबारी और बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज नरम पड़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी से प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। विशेषकर छह और सात फरवरी को गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में 2000 मीटर की ऊंचाई तक भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए सलाह दी है कि इस दौरान लोग ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से बचें। वहीं, देहरादून में आज मौमस साफ है और धूप खिली है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) सक्रिय होने के कारण फिलहाल मौसम के तेवर बरकरार रहेंगे। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है, लेकिन छह और सात फरवरी को मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।

इस बीच शुक्रवार सुबह एक बार फिर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत चमोली जिले के औली, गोरसो बुग्याल, उत्तरकाशी में गंगा और यमुना घाटी में रुक-रुक कर हिमपात होता रहा। भारी बर्फबारी से केदारनाथ में करीब दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री के पास हाईवे बंद है। बर्फ की चादर से ढके गांवों में संपर्क मार्गो पर भी हिम की मोटी चादर जमी है। इससे ग्रामीणों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई है।

प्रदेश में 18 सड़कों पर आवागमन बाधित है और 58 गांव अलग-थलग पड़े हुए हैं। वहीं, 76 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। पहाड़ों में बूंदाबांदी के बीच मैदानों में दिनभर बादल छाए रहे।

विभिन्न शहरों का तापमान 

शहर————-अधि————न्यूनतम

देहरादून———–21.15——–10.6

मसूरी————–07.7———–1.9

नई टिहरी———06.2———–2.4

हरिद्वार———–21.9———-11.5

उत्तरकाशी——–12.6————5.0

जोशीमठ———-05.3————1.3

अल्मोड़ा———-16.6————6.8

नैनीताल———-13.6————5.0

पंतनगर———-23.4————8.9

पिथौरागढ़——–15.9————3.3

मुक्तेश्वर———08.4———–1.3

चम्पावत———-13.6———-5.3

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!