Breaking News :
>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मनोरंजन

Budget 2019: सिनेमाहाल में मोबाइल से पिक्चर रिकार्ड करना पड़ेगा भारी, इतना हुआ GST

मुंबई। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज संसद में बजट 2019-20 पेश किया जिसमें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को रोजगार देने वाले प्रमुख उद्योगों में से एक माना। उन्होंने जिसके चलते फिल्म इंडस्ट्री के लिए दो बड़ी घोषणाएं की।

पहली घोषणा के अंतर्गत भारत में फिल्म शूट करने वाले सभी निर्देशकों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस देने की घोषणा की। यही नहीं एंटरटेनमेंट सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी को 12 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले सिंगल विंडो क्लीयरेंस मात्र विदेशी फिल्म निर्देशकों को मिलता था लेकिन अब भारत के किसी भी भाषा में फिल्म शूट करने वाले निर्देशकों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें लाल फीताशाही से छुटकारा मिलेगा। साथ ही इसके चलते भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसी जा सकेगी। वहीं दूसरी घोषणा के अंतर्गत उन्होंने सिनेमेटोग्राफी एक्ट को सख्त करने की बात कही। जिसके अंतर्गत पायरेसी को रोका जायेगा। ताकि जो लोग फिल्मों के माध्यम से पैसा कमाना चाहते हैं। उनके आमदनी पर सेंध न लग सके।

इस बीच प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जाने माने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बजट में फिल्म उद्योग के लिए उठाये गए कदम की सराहना की है। उन्होंने इंडियन सिनेमा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किये जाये को सराहनीय फैसला बताया है । साथ ही सिनेमाघरों में मोबाइल से फिल्म को रिकॉर्ड किये जाने पर सख्त क़ानून बनाने जाने से पाइरेसी को रोकने में मदद मिलेगी ।

इस मौके पर बजट प्रस्तुत कर रहे पीयूष गोयल ने फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक देखने की भी बात कही। जिसके बाद संसद में जोर जोर से तालियां बजीं । गौरतलब है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री एक लंबे समय से सरकार से मांग कर रही थी कि वह फिल्मों की शूटिंग के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस दे और बड़े पैमाने पर हो रही पायरेसी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। हाल ही में बॉलीवुड के कलाकार निर्माता-निर्देशक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली जाकर भेंट भी की थी। एंटरटेनमेंट या सिनेमा को बड़ी राहत देते हुए इसे12 % GST पर लाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!