Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी तेज बारिश ने मचाई तबाही, 15 की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों को सावन में सूखा करने के बाद भादों में बरसे बादल कहर बन गए। लखनऊ तथा कानपुर मंडलके साथ ही झांसी में तड़के से हो रही तेज बारिश के कारण कई कच्चे मकान तथा दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सात बच्चे भी हैं। इनके साथ करीब दो दर्जन लोग चोटिल तथा घायल भी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारीजन को चार-चार लाख रुपया की आर्थिक सहायता की घोषणा की है, साथ ही घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश भी दिया है।

लखनऊ में देर रात से हो रही वर्षा ने कैंट के दिलकुशा क्षेत्र में काफी कहर बरपाया है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे भी हैं। एसडीआरएफ की टीम राहत तथा बचाव कार्य में लगी है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन पुरुष, 3 महिला तथा तीन 3 बच्चे हैं। यह लोग झांसी के निवासी हैं। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया की जलभराव के कारण दीवार गिरने से यह हादसा हुआ।

झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र में दो मंजिला मकान ढहने से तीन लोग मलबे में दबे। इनके दबे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत तीन को मलबे से बाहर निकालकर मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भेजा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में रुक-रुककर बारिश होने से सीपरी बाजार क्षेत्र के न्यू रायगंज मोहल्ले में मकान ढहने से तीन लोग मलबे में दबे थे। इनको सकुशल निकाला गया है।

कानपुर के जुही खलवा अंडरपास में भरे पानी में डूबकर युवक की जान चली गई। सुबह पानी कम होने पर युवक का शव दिखा तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

उन्नाव में असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव में सुबह तेज बारिश के कारण मिट्टी के मकान के एक कमरे की छत ढह गई। जिसके कारण कमरे में सो रहे चार लोग मलबे में दब गए। इनमें तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां घायल है।

कोठरी में सो रहे दो भाइयों 20 वर्षीय अंकित व चार वर्षीय अंकुश और बहन छह वर्षीय उन्नति की मौत हो गई। हादसे के समय इनके पिता ज्ञानप्रकाश अपने पैतृक गांव हरौनी गए हुए थे जबकि मां कांती देवी कोठरी के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थीं। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रायबरेली में शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्रैयापुर में आज सुबह तेज बारिश के कारण एक मकान का कमरा ढह गया। इसके मलबे के नीचे पांच लोग दबे थे। दम घुटने के कारण नवजात ने तो दम तोड़ दिया जबकि चार लोग घायल हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर जोनिहां कस्बे में 70 वर्षीय कालीदीन सोनकर गुरुवार की शाम घर से खाना खाकर मवेशी बाड़े में सोने चले गए। मध्य रात्रि के बाद कोठरी ढह गई। शुक्रवार सुबह वृद्ध का पुत्र मवेशी बाड़े पर पहुंचा तो वहां का मंजर देख बदहवाश हो गया उसकी चीखें सुनकर जुटे पड़ोसियों ने कोठरी का मलबा हटाकर जब तक वृद्ध को निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। बाड़े में बंधे मवेशियों की भी मर गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!