Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर मंदिर पहुँचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के जन्‍मदिवस के मौके पर राज्‍यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य और देश के विकास के लिए प्रार्थना की।

संकल्प दौड़ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

वहीं मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

इस दौरान देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी व अन्‍य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी धार्मिक स्थलों व गंगा किनारे जलाए जाएंगे 48 दीये

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर के सभी धार्मिक स्थलों, गंगा किनारे 48 -48 दीये जलाकर पूरे प्रदेश में उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु के लिए कामना की जाएगी। इस संबंध में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्‍यनाथ ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!