Breaking News :
>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार>>इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज>>सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल>>मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ>>सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम>>बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या>>देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना, जारी किए गए टोल फ्री नंबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2022, शुक्रवार, देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के दो जिलों में भारी हो सकती है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं-कहीं हल्की बौछार पड़ने की ही सूचना है। वहीं देहरादून में सुबह से बादल छाए हुए हैं और ऋषिकेश में बीती देर रात तक मूसलधार बारिश के बाद सुबह वर्षा थमी। यहां बादल छाए हैं। मसूरी में भी पूरी रात बारिश हुई। चमोली में रात्रि बारिश होने के बाद सुबह मौसम साफ रहा। बदरीनाथ हाईवे पर यात्रा सुचारू है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी यातायात के लिए  सुचारू है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन हल्की वर्षा का क्रम बना रह सकता है। शुक्रवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की संभावना है। अन्य जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में राज्य स्तरीय आपदा सूचना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है

मानसून सीजन में भारी वर्षा से वन क्षेत्रों में आने वाली आपदा को लेकर वन मुख्यालय सतर्क हो गया है। इसके तहत देहरादून के राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में राज्य स्तरीय आपदा सूचना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही 24 घंटे सूचना के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।

मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि वन क्षेत्रों के करीब स्थित रिहायशी क्षेत्रों में पेड़ गिरने या भूमि धंसने जैसी स्थिति में वन विभाग को तत्काल सूचित करें। कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 180018041141, लैंडलाइन 01352744558 और वाट्सएप नंबर 9389337488, 7668304788 पर सूचित किया जा सकता है।

आपदा प्रबंधन विभाग कर रहा है एक साफ्टवेयर और मोबाइल एप विकसित

आपदा के दौरान राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए अब उच्च तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग एक साफ्टवेयर और मोबाइल एप विकसित कर रहा है।

गुरुवार को सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र में उच्च तकनीक आधारित माडल का प्रस्तुतिकरण दिया गया। बताया गया कि आपदा के समय प्रभावितों को देर से मदद मिलती है। उच्च तकनीक की मदद से इस समय को कम किया जा सकता है। इसके तहत जीपीएस और जीआइएस की मदद से आपदा प्रभावित क्षेत्र में जल्द अधिक मदद पहुंचाई जा सकती है। कहीं भूस्खलन व बाढ़ आती है तो इसकी जानकारी भी सिस्टम पर प्रदर्शित होगी। साथ ही मोबाइल एप का भी सहारा लिया जाएगा।

इस दौरान वाडिया भू-विज्ञान संस्थान, दूरसंचार विभाग और एनआइसी के अधिकारियों ने अपने सुझाव दिया। बैठक में सचिव आपदा डॉ० रंजीत सिन्हा, अपर सचिव डॉ० आनंद श्रीवास्तव, अपर कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सोनकर व अधिशासी निदेशक डॉ० पीयूष रौतेला उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!