Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा ‘सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की साजिश,

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा हमें जेल जाने से डर नहीं लगता है। हमारे कई विधायकों को जेल भेजा जा चुका है, वो सब वहां से वापस आ चुके हैं। अब केंद्र डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जेल भेजने की तैयारी कर रहा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दो माह से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में बंद रखा हुआ है। अब डिप्टी सीएम को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी यह लोग जो साजिश रच रहे हैं। मैंने कई महीने पहले ही इसके बारे में बता दिया था कि सत्येंद्र जैन के बाद ये लोग मनीष को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल में डालेंगे। उन पर जो केस की बात की जा रही है वो पूरा केस फर्जी है, मैंने सारा पता करवा लिया है, आबकारी नीति में कुछ भी गलत नहीं है। मनीष सिसोदिया को 22 सालों से जानता हूं, सबसे पहले मैं उनसे सन 2000 में मिला था, बेहद कट्टर ईमानदार और देशभक्त आदमी है। इन लोगों ने 75 सालों में देश के स्कूलों, यहां की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया था, करोड़ों गरीब बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार बनी और मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री बने तो उन्होंने यहां के स्कूल ही नहीं सुधारे बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी कहीं बेहतर बना दी। आज जज अमीर और गरीब सभी के बच्चे एक साथ इन सरकारी स्कूलों में बैठकर पढ़ते हैं। सिसोदिया सुबह छह बजे उठकर स्कूलों का दौरा करना शुरू कर देते हैं, ऐसा आदमी भला भ्रष्टाचारी कैसे हो सकता है

उन्होंने कहा कि हम जेल जाने से डरने वालाें में नहीं हैं, तुम सावरकर की औलाद हो जिसने अंग्रेजों से माफी मांगी थी, हम भगत सिंह की औलाद हैं, झुकेंगे नहीं। हमारा काम आज दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है, इसीलिए सिंगापुर सरकार ने मेयरों के सम्मेलन में संबोधित करने के लिए बुलाया। दरअसल, ये लोग हमारी कट्टर ईमानदारी, पंजाब में आप सरकार बनने और के दिल्ली के विकास कार्यों से डरे हुए हैं, इसीलिए इस सब को रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन मैं इनको बता देना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी को अब पूरे देश में फैलने से कोई नहीं रोक सकता।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आज केंद्र की सरकार अगर दिल्ली की जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को विदेश जाने से रोक रहे हैं। इसमें दिल्ली वालों का बहुत बड़ा अपमान है। ये हर भारतीय के लिए बड़े ही गौरव की बात थी कि भारत के एक मुख्यमंत्री को विदेश की सरकार बुला रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!