Breaking News :
>>स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स को जारी की धनराशि>>5 दिवसीय दौरे के लिए असम रवाना हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी>>“ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआरियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक>>7 मई को रिलीज होगा ‘बंदर’ का टीजर, मेकर्स ने की घोषणा>>कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत>>कैलाश मानसरोवर यात्रा हुई महंगी, प्रति यात्री खर्च बढ़कर 2.09 लाख रुपये हुआ>>प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं- मुख्य सचिव>>अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल>>खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा>>जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल- मुख्य सचिव>>चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार>>कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप>>श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू किया जाए- मुख्यमंत्री>>अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार>>गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने सभी जवानों को दी शुभकामनाएं>>सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी>>पश्चिम बंगाल और असम में खिला भाजपा का कमल, पुडुचेरी में NDA ने मारी बाजी>>ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली समेत देश के कई अन्य हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही है भारी बारिश

आकश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2022, शनिवार, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई अन्य हिस्सों में पिछले कई दिनों से जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई हिस्सों में अगले तीन दिन (24, 25 व 26 सितंबर 2022) तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। 

इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। बारिश के चलते यूपी में नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 26 सितंबर को ये स्कूल खुलेंगे। गुड़गाँव में सड़कों पर जलभराव के चलते प्रशासन ने ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम की घोषणा की है।

भारी बारिश के चलते यूपी के 11 जिलों के स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में भी लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बारिश के चलते प्रशासन ने यूपी के 11 जिलों में पहली से लेकर आठवीं क्लास तक के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने यूपी के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने 11 जिलों, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मैनपुरी, सीतापुर, कासगंग, बहराइच और उन्नाव के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

उत्तराखंड के 6 जिलों में हो सकती है भारी बारिश

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों में उत्तरकाशी, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को चमोली के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

देश के कई हिस्सों में है भारी बारिश का अलर्ट

एक चक्रवाती परिसंचरण और एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत 24-25 सितंबर 2022 तक उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है। 24 सितंबर 2022 को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 25 सितंबर 2022 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई स्थानों में बारिश की उम्मीद है। 24 से 25 सितंबर 2022 से अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। 24 सितंबर 2022 को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का दौरा जारी रहेगा।

देश के इन

देश के कुछ हिस्सों में है बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने 24 सितंबर 2022 को शाम 5.30 बजे तक अचानक बाढ़ आने के खतरे की आशंका जताई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ के खतरे की भविष्यवाणी की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!