Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अंकिता हत्‍याकांड मामले में मुख्‍यमंत्री धामी का कड़ा रूख, SIT गठित करने के दिए आदेश

रिजॉर्ट पर चला बुल्डोजर।

आकश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। ऋषिकेश में सामने आए अंकिता हत्‍याकांड मामले में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने एसआइटी गठित करने के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट कर इसकी जानकारी दी है।

अपनी पोस्‍ट में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक पीरेणुका देवी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जाँच के आदेश दिए गए हैं। आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जाँच के भी आदेश दे दिए हैं।

जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री

मुख्‍यमंत्री धामी ने आगे लिखा आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी शुक्रवार देर रात की गई है। हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

शनिवार सुबह चीला बैराज से अंकिता का शव बरामद होने के बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की हैं। उन्‍होंने लिखा है कि “आज प्रातःकाल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।”

मुख्यमंत्री ने दिए राज्य के सभी रिसार्ट की जाँच के आदेश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि वे प्रत्येक रिसार्ट की गहनता से पड़ताल सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जो रिसार्ट अवैध रूप से बने हैं अथवा अवैधानिक रूप से संचालित हो रहे हैं, उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

साथ ही राज्यभर में स्थित होटल, रिसार्ट, गेस्ट हाउस में कार्यरत कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली जाए। उन्होंने कहा है कि जहाँ भी शिकायतें मिलती हैं, उन पर गंभीरता से कार्रवाई की जानी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!