Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
आर्थिक गतिविधियाँ

SBI के बाद HDFC बैंक ने घटाया होम लोन और पर्सनल लोन,पढ़िये पूरी खबर

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी (HDFC) ने भी ब्याज दरें घटाने की घोषणा की है। बैंक ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर (Marginal Cost of Funds based Lending Rate) दरें घटाने की घोषणा की है। बैंक ने MCLR दरें 0.15 फीसद तक घटाई हैं। इससे बैंक के ग्राहकों के लिए अब होम, ऑटो और पर्सनल लोन सस्ते हो गए हैं।

एचडीएफसी बैंक की इस घोषणा से ग्राहकों को काफी फायदा हुआ है। इससे पहले नवंबर में बैंक ने सभी अवधियों की एमसीएलआर में 0.10 फीसद तक की कटौती की थी। बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई ब्याज दरें सात दिसंबर 2019 से प्रभावी हो गई हैं।

इससे पहले एसबीआई ने एक साल के एमसीएलआर को 0.10 फीसद कम करने की घोषणा की थी। बैंक की इस घोषणा के अनुसार, अब 10 दिसंबर यानी आज से SBI का एक साल का MCLR 7.90 फीसद रह गया है। पहले यह 8 फीसदी था। बैंक की इस घोषणा से बड़ी संख्या में एसबीआई के ग्राहकों को फायदा हुआ है क्योंकि बैंक के अधिकतर लोन एक साल के एमसीएलआर पर बेस्ड होते हैं।

कम हो जाएगा EMI का बोझ

एचडीएफसी बैंक की इस घोषणा के बाद ग्राहकों का ईएमआई का बोझ घट जाएगा। इस फैसले से ईएमआई 0.15 फीसद तक सस्ती हो गई है। अब छह महीने की एमसीएलआर 0.10 फीसद की कमी के साथ 8 फीसद, एक साल की एमसीएलआर 0.15 फीसद की कटौती के साथ 8.15 फीसद, दो साल की एमसीएलआर  0.15 फीसद की कटौती के साथ 8.25 फीसद और तीन साल की एमसीएलआर भी 0.15 फीसद की ही कमी के साथ 8.35 फीसद पर आ गई है।

यहां आपको बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में संपन्न हुई अपनी साल की छठी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की है। इससे पहले केंद्रीय बैंक इस वित्त वर्ष में अब तक रेपो रेट में 1.35 फीसद की कमी कर चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!