Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने दिया बेटी को जन्म

 द कपिल शर्मा शो के होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा पापा बन गये हैं। उनकी बेटर हाफ़ गिन्नी चरतथ ने बेटी को जन्म दिया है। कपिल ने ट्विटर के ज़रिए अपने फैंस को इस ख़ुशखबरी की जानकारी दी। ख़बर आते ही कपिल को बधाइयां मिलने लगी हैं।

कपिल ने मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे ट्वीट करके लिखा- बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। आपका आशीर्वाद चाहिए। जय माता दी। कपिल और गिन्नी की शादी पिछले साल हिंदू रीति-रिवाज़ से 12 दिसम्बर को जालंधर में हुई थी। इसके बाद आनंद कारज सेरेमनी हुई थी। कपिल और गिन्नी कॉलेज के वक़्त से एक-दूसरे को जानते हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि अलग होने की वजह से दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ मुश्किलें आयी थीं, मगर 2017 में कपिल के ख़राब वक़्त में जब गिन्नी ने साथ दिया तो हालात बदल गये।

बता दें कि कुछ दिन पहले कपिल ने डिलीवरी डेट का खुलासा ट्विटर के ज़रिए ही किया था। अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ का फ़र्स्ट लुक शेयर करते हुए कपिल ने लिखा था कि आपकी गुड न्यूज़ से पहले ही मेरी गुड नयूज़ आ जाएगी। बता दें कि गुड न्यूज़ 27 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है। अक्षय ने भी कपिल को उनकी गुड न्यूज़ के लिए बधाई दी थी।

कपिल इन दिनों द कपिल शर्मा शो होस्ट कर रहे हैं। शो की भी लगभग एक साल हो गया है। कपिल ने अपना करियर छोटे पर्दे पर बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन शुरू किया था, मगर अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ते गये और अपना शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल लेकर आये। कपिल ने किस किस को प्यार करूं फ़िल्म से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फ़िल्म फिरंगी 2017 में आयी। हॉलीवुड फ़िल्म द एंग्री बर्ड 2 के लिए कपिल ने आवाज़ भी दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!