Breaking News :
>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरियाणा में खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दुष्यंत चौटाला बने उपमुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए २१ अक्टूबर को वोटिंग हुई तथा २४ अक्टूबर को कुछ ऐसे नतीजे सामने आये, जिसमें किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। जहाँ एक ओर सबसे बड़े दाल के रूप में भा ज पा को ४० सीटों पर जीत मिली वहीं ३१ सीटों पर विजय के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। १० सीटों वाली जजपा की भूमिका सरकार गठन में महत्वपूर्ण रही। दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा का शुक्रवार रात को भाजपा से गठबंधन हुआ। इस तरह हरियाणा की 14वीं विधानसभा के लिए मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली एवं उनके साथ जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दोनों को शपथ दिलाई। नव गठित हरियाणा सरकार में भाजपा को जजपा (१० सीट) और 7 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है। खट्टर के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उनके बेटे सुखबीर बादल भी पहुंचे। इसके अलावा चौटाला परिवार से नैना चौटाला, दुष्यंत चौटाला की पत्नी मेघना भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। दुष्यंत के पिता अजय सिंह चौटाला भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह दीपावली के बाद किया जायेगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे

भाजपा    :    40 सीटें
कांग्रेस    :     31 सीटें
जजपा    :     10 सीटें
इनेलो     :      1  सीट
हलोपा    :      1  सीट
निर्दलीय :      7  सीट

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!