Breaking News :
>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण
उत्तराखण्डदेहरादून

अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस सरकार के जनविरोधी निर्णय के लिए उपवास करें हरीश- कैंथोला

कैंथोला की हरीश रावत को खुली चुनौती- हिम्मत है तो अपनी सरकार के कामों पर स्वेतपत्र जारी करे

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने हरीश रावत को उपवास कार्यक्रम के लिए आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें अपनी कांग्रेस सरकार में लिए जनविरोधी निर्णयों के लिए उपवास व पश्चाताप यज्ञ करना चाहिए। कैथोला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में 27 जनवरी 2014 में उत्तराखंड सड़क पार्श्व भूमि संशोधन अधिनियम पारित हुआ था तब हरीश रावत व ढोंगी कांग्रेसी नेताओं की जुबान क्यों नही खुली, न जाने तब उनकी अंतरात्मा कहाँ भृमण कर रही थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, जब उनकी पार्टी की सरकार ने यह जनविरोधी निर्णय लिया तो धरना एक्सपर्ट रावत ने न कोई धरना दिया और ना ही उपवास किया । इतना ही नही मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने कोई भी निर्णय इस अधिनियम को लेकर नही लिया । उन्होंने तंज किया कि आज सस्ती लोकप्रियता के लिए हल्की राजनीति का सहारा हरीश ले रहे है ।

कैंथोला ने खुली चुनौती देते हुए कहा, इस मुद्दे पर हरदा की नियत साफ और नैतिक साहस हो तो वो बताए उनके मुख्यमंत्रीतत्व काल मे गरीबों कल्याण, लायन ऑडर या अन्य कामों पर उन्होंने कौन से भलाई व गरीब उत्थान के कार्य किये गए। उन्होंने कहा, प्रदेश ने उनकी सरकार का वो दौर भी देखा है जिसमे राज्य में भय व भ्रष्टाचार चरम पर था। माफियाओं के हौसले इतने बुलंद थे कि जेल के बाहर फायरिंग हो जाती थी और रावत केवल अपने चाटुकारों के बीच मदमस्त बैठे रहते थे। लेकिन अफसोस अपने तमाम ऐसे कुकृत्यों को छुपाकर बड़ी बेशमर्मी से वे राजनैतिक नौटंकी कर रहे है। कैंथोला ने जोर देते हुए कहा, रावत में अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!