Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

हिमालय दिवस पर जलवायु परिवर्तन व आपदा की तैयारी पर हुआ मंथन

देहरादून। हिमालय दिवस पर वाडिया संस्थान के सभागार में “जलवायु परिवर्तन एवं आपदाओं के लिए तत्परता“ विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए पर्यावरणविद डॉ रीमा पंत ने कहा कि आज का यह दिवस विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें जलवायु परिवर्तन एवं आपदाओं के कारणों एवं तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। वाडिया संस्थान के निदेशक डॉ कलाचन्द सेन ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।

उन्होने हिमालय दिवस की सार्थकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिमालयी संसाधनों का बुद्विमत्तापूर्ण प्रयोग एवं उपयोग पर बल दिया, जिससे अगली पीढियों पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे। पद्मभूषण (डॉ) अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि हिमालय नवीन पर्वत श्रृंखला है, जो अभी भी बनने की प्रक्रिया में हैं। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं का आह्वान किया कि अपने आपको सशक्त रखने के लिए हिमालय को भी सहेजना होगा।

कार्यक्रम में ‘जलवायु परिवर्तन एवं हिमालय – चुनौतियाँ एवं अवसर ‘और आपदा प्रस्यास्थता का विकास और पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र’ पर चर्चा की गई। चर्चा में विभिन्न संस्थानों से आये विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किए । साथ ही प्रतिभागियों ने भी विभिन्न प्रश्नों एवं सुझावों के माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत की।

यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि हिमालय वर्षों से आम जनमानस को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं देता आ रहा है। हमारे पूर्वज भी जीवन यापन के लिए हिमालय पर निर्भर रहते थे और आज हम सब लोग भी हिमालय से मिलने वाले प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं। उन्होने यूकास्ट एवं हेस्को की ओर से वाडिया संस्थान को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद सिंह अधिकारी, समन्वयक, यूकास्ट ने किया।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सलाहकार डॉ देवप्रिय दत्ता, यू.एन.डी.पी के अध्यक्ष प्रदीप मेहता, आई.आई.आर.एस, हेस्को, यूकास्ट, वाडिया संस्थान, यू.पी.ई.एस, तुला संस्थान, गुरूकुल कांगडी विश्विद्यालय, सहित अनेकों संस्थानों के 250 से अधिक वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गो से प्रतिष्ठित लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!