Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

“हरिद्वार महाकुंभ मेला-2021 पूरी तरह कोविड सुरक्षित कराने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं” : मेलाधिकारी दीपक रावत

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार, हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ मेला 2021 पूरी तरह कोविड सुरक्षित कराने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए फ्रंटलाइन वर्कर चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा मेला ड्यूटी में लगे प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही मीडिया कर्मियों का भी निःशुल्क कोविड टीकाकरण कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि ऐसे सभी लोगों को कुंभ के दौरान ही टीके की दूसरी डोज भी लग सके।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में बने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर खुद भी कोविड का टीका लगवाया। उन्होंने टीके के बारे में पूरी जानकारी हासिल किया। उन्होंने वैक्सीनेटर आरती रावत, प्रीति गोला और कल्पना, सुषमा ध्यानी, शिवानी, सैनी, अन्नी चौहान को बुके देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सभी लोग खुद का टीकाकरण कराकर स्वयं के साथ दूसरों को भी कोविड से सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभायें।

मेलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुंभ मेले में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए करीब एक हजार जगहों पर फिक्स सैनेटाइजर मशीन लगवाई जा रही है। निःशुल्क मास्क का वितरण भी किया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वह कुंभ स्नान के लिए आने से पहले 72 घंटे के भीतर की कोविड निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आयें, जिससे सभी लोग कोविड से सुरक्षित रह सकें। मेलाधिकारी ने बताया कि कुंभ के दौरान गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालु पुराने कपड़े न तो गंगा में डालें और न घाटों पर छोड़े। इसके लिए 256 आस्था कलश जगह जगह लगवाए जा रहे हैं। अपने पुराने कपड़े श्रद्धालु उसी आस्था कलश में डालें। इसमें नीचे एक छेद भी हैं जिससे गीले कपड़े से पानी भी बाहर निकल जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि हरिद्वार को साफ सुथरा रखने में सहयोग करें। जिससे स्वच्छ, स्वस्थ और दिव्य भव्य कुंभ के आयोजन को सफल बनाया जा सके। इस दौरान अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!