Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जल जीवन मिशन के तहत जल संस्थान एवं पेयजल निगम द्वारा जनपद में संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की गहनता से की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार, नैनीताल (सूचना)। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद के सभी घरों को शीघ्रता से गुणवत्तायुक्त एवं पीने योग्य पानी पहुॅचाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल संस्थान एवं पेयजल निगम द्वारा जनपद में संचालित कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में गहनता से समीक्षा करते हुए दिये।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुॅचाने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं संचयन जैसी योजनाओं पर भी प्राथमिकता से कार्य किया जाये। उन्होंने योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्होंने योजना के अन्तर्गत आँगनबाड़ी केन्द्रों तथा स्कूलों का कार्य मार्च माह के अन्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना के अन्तर्गत 10 मार्च तक विलेज एक्शन प्लान तैयार कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने जनपद की सभी पंचायतों का जल जीवन मिशन के अन्तर्गत अलग खाता खुलवाने, ई-मेल आईडी, पंचायत निधि खाता सहित अन्य सभी विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिये। उन्होंने एमआईएस पोर्टल में डेटा अपलोड करने में तेजी लाने, विलेज एक्शन प्लान (वीएपी) में कनेक्शन संख्या तथा धनराशि विवरण का काॅलम जोड़ने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि टंकियों में पानी के अधिक प्रेसर आदि के कारण पानी की अधिक बरबादी होती है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नैनीताल शहर में पानी की अनावश्यक बरबादी को रोकने के लिए वाटर सेविंग नोज़ल्स लगाये जायें और इस कार्य को वार्डवार पूरा किया जाये। इसके साथ ही पूणे माॅडल का अध्ययन करते हुए शहर में पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोकने के लिए कारगर कार्य योजना तैयार की जाये।

बैठक में जल संस्थान की लालकुआँ की 51.48 लाख रूपये धनराशि की दो डीपीआर, कोटाबाग की 53 लाख रूपये धनराशि की दो डीपीआर, हल्द्वानी आंगनबाड़ी केन्द्रों की 1.28 लाख रूपये धनराशि की एफएचटीसी की 8 डीपीआर, हल्द्वानी की 305.94 लाख रूपये धनराशि की 36 एफएचटीसी डीपीआर का अनुमोदन किया गया। पेयजल निगम के अन्तर्गत 221.40 लाख रूपये धनराशि की 10 एफएचटीसी डीपीआर जिसमें से ओखलकाण्डा की 7, बेतालघाट की 2 तथा रामनगर व कोटाबाग की एक-एक डीपीआर शामिल का अनुमोदन किया गया। पेयजल निगम के अन्तर्गत 4000.49 लाख रूपये धनराशि की 15 डीपीआर जिसमें ओखलकाण्डा की 7, रामनगर की 7 तथा बेतालघाट की एक डीपीआर शामिल है का अनुमोदन किया गया। पेयजल निगम के अन्तर्गत 52.68 लाख रूपये धनराशि की 10 डीपीआर जिसमें ओखलकाण्डा के 8 स्कूलों, भीमताल व रामगढ़ के एक-एक स्कूल की डीपीआर का अनुमोदन किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, डीएफओ टीआर बीजूलाल, परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल कुमार सक्सेना, अधिशासी अभियंता सिंचाई एचसी सिंह, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम जीएस तोमर, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नन्द किशोर आदि उपस्थि थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!