Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
खेल-जगत

रोहित से खुश कोहली, कहा-‘तुम दुनिया के बेस्ट प्लेयर हो’

India vs Bangladesh World Cup 2019: रोहित से खुश कोहली, कहा-'तुम दुनिया के बेस्ट प्लेयर हो'

India vs Bangladesh ICC World Cup 2019 रोहित की शतकीय पारी को लेकर कप्तान विराट कोहली ने कहा वे इस वक्त दुनिया के बेस्ट वनडे प्लेयर हैं।

India vs Bangladesh ICC World Cup 2019: मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत दूसरी टीम है, जो सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार शतक बनाया। यह इस विश्व कप में उनका चौथा और लगातार दूसरा शतक है। रोहित की इस पारी को लेकर कप्तान विराट कोहली ने कहा वे इस वक्त दुनिया के बेस्ट वनडे प्लेयर हैं।

रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 92 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। इसके चलते भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 28 रनों से जीत दर्ज की। रोहित इस विश्व कप में  544 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर वन हैं। रोहित के इस कमाल के प्रदर्शन से खुश कोहली ने कहा, ‘मैं उन्हें सालों से खेलता देखते आ रहा हूं। वे वनडे के बेस्ट प्लेयर हैं। जब वे इस तरीके से खेलते हैं, तो सभी लोग खुश हो जाते हैं।’

रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर टीम इंडिया के लिए मैच जिताऊ स्पेल डाली। उन्होंने अपने यॉर्कर से बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। बुमराह के बारे में कोहली ने कहा, ‘उनके ओवर्स हमारे लिए हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए शुरू के चार ओवर के बाद उनके ओवर्स बचा लिए थे। वह विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं, उन्हें पता है कि सामने कौन खेल रहा है। हालांकि, हम 30 रन अधिक बना सकते थे। फिर भी अबतक हमने जिस तरीके की क्रिकेट खेली है, उससे मैं खुश हूं।’

बता दें कि भारत की इस जीत के बाद सेमीफाइन के लिए अब सिर्फ तीन उम्मीदवार बचे हैं। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान में से कोई भी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह लगातार तीसरी बार है, जब भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। अब आखिरी लीग मैच में यह तय होगा कि भारतीय टीम नंबर एक पोजिशन पर होगी या नहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!