Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
खेल-जगत

बुमराह से पूछा- ‘क्या श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे’, तो दिया ये जवाब

ICC World Cup 2019: बुमराह से पूछा- 'क्या श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे', तो दिया ये जवाब

ICC World Cup 2019 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब जसप्रीत बुमराह से इस मामले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।नई दिल्ली,  ICC World Cup 2019: विश्व कप के 40वें मैच में भारत ने बांग्लादेश को 28 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई। अब भारतीय टीम को आखिरी लीग मैच में श्रीलंका का सामना करना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद यह मैच भारत के लिए ज्यादा महत्व नहीं रखता। हालांकि, इस मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम प्वॉइंट टेबल में नंबर एक पर पहुंच जाएगी। ऐसे में सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब जसप्रीत बुमराह से इस मामले में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

हुआ यूं कि, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह से पूछा गया कि क्या वह श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे। बुमराह ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘यह मेरा पहला विश्व कप है। मुझे जितने भी मैच खेलने को मिलेंगे, मैं खेलना चाहूंगा। मैं ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहूंगा।’ बता दें कि बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर 4 विकेट लिए। डेथ ओवर्स में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की। एक बार फिर उन्होंने अपने यॉर्कर का जलावा बिखेरा। यार्कर को लेकर भी उनसे सवाल किया गया। अपने सटीक यॉर्कर को लेकर बुमराह ने कहा कि आप इसके मास्टर नहीं हो सकते। यह कला लगातार अभ्यास से ही आती है।

बता दें कि भारत की इस जीत के साथ सेमीफाइनल की रेस से बांग्लादेश और श्रीलंका बाहर हो गए। अब इस रेस में सिर्फ तीन टीमें बची हैं। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कोई भी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। इसमें से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मैच बुधवार यानि आज है। आज इन दोनों टीमों में से कोई एक सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। अब देखना है कि लीग मैचों के बाद सेमीफाइनल में बुमराह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!