Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डपर्यटन

“गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा पर्यटन स्थलों में सुविधायें बेहतर करें” : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनपदीय पर्यटन प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग और प्रबन्धन समिति को गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा पर्यटन स्थल की व्यवस्थाओं में सुधार के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने गुच्चु पानी में बार-बार होने वाले भूमि के कटाव रोकने के लिए सीसी युक्त पुस्ते का निर्माण करते हुए भूमि कटाव रोकने, सहस्त्रधारा तथा गुच्चुपानी में लाईटिंग-सौन्दर्यीकरण, शौचालय, साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, पार्किंग और आगन्तुकों के बैठने-घूमने की बेहतर व्यवस्था करने के समिति को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थल पर उचित स्थानों पर पर्याप्त साइनबोर्ड-होर्डिंग लगवाने, आसपास किसी भी अनाधिकृत गतिविधि के संचालन को रोकने और पर्यटकों की सुरक्षा इत्यादि के दृष्टिकोण से भी कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन स्थलों पर सुवेरियन शाॅप खोलने और जीएमवीएन से उनका संचालन करवाने के दृष्टिगत भी काम करने को कहा।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने प्रबन्धन समिति के सदस्यों को दोनो पर्यटन स्थल का लगातार मौका मुआयना करते हुए वस्तुस्थिति अनुसार पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्लान तैयार करने तथा इम्पिलिमेंट करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चैहान को निर्देशित किया कि पर्यटन स्थल से सम्बन्धित अन्य सभी स्टेक होल्डर्स से जो बकाया धनराशि वसुली की जानी है उसकी शीघ्रता से वसुली करें।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!