Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्त्यिों के पाये जाने के कारण 9 गाँधी रोड का कुछ हिस्सा कन्टेंनमेंट जोन घोषित, जानिए

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित 9 गाँधी रोड निकट पंचायती मन्दिर में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्त्यिों के पाये जाने के फलस्वरूप आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करते हुए उक्त क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। 9 गाँधी रोड का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में गाँधी रोड, पश्चिम दिशा में भवन श्री शेखर, उत्तर दिशा में पंचायती मन्दिर की गली तथा दक्षिण दिशा में घोसी गली अवस्थित है को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 231 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न स्थानों में अधिकृत 9 मोबाईल वैन के माध्यम से 97 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेनमेंट जोन क्षेत्रों में 55 ली० दूध विक्रय किया गया।
आप अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 257 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 129 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन 311 व्यक्ति पहुँचे, इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 295 एवं काठगोदाम हेतु 268 व्यक्ति गये। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 2277 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 29069 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 33 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काॅल पास हेतु प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 126 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। आज जनपद में 6 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण के उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं तथा वर्तमान में जनपद में 716 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 1114 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 39 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।
आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आतिथि तक 732 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 452 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंनटीन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों जनपद के
शहरी क्षेत्र एवं विकासखण्ड रायपुर, सहसपुर में कुल 63647 व्यक्तियों का सर्विेलांस किया गया।
कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न होटल एवं गेस्ट हाउस में बनाये गये क्वारेंनटीन सेन्टरों में कांउसिलिंग टीम द्वारा निरन्तर क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की कांउसिलिंग की जा रही है, जिसके अन्तर्गत आज 9 व्यक्तियों की कांउसिलंग की गयी तथा माह जून से अब-तक कुल 4062 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी है।
जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है। आज जनपद में कुल 5617 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब-तक कुल 54547 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है।
कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों के चिकित्सकों/कार्मिको हेतु 120 एन-95, 230 ट्रिपल लेयर मास्क, 06 सेनिटाइजर, 25 सर्जिकल गलब्स, 200 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!