Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैंट विधानसभा सीट पर जोगेंद्र सिंह पुंडीर का बढ़ता कारवाँ, हिन्दू रक्षा दल ने दिया जोगेंद्र सिंह पुंडीर को समर्थन

हिन्दू रक्षा दल, पर्वतीय जनसमिति, गुज्जर चेतना समिति ने कैंट विधानसभा सीट पर जोगेंद्र सिंह पुंडीर को दिया समर्थन

देश में मोदी, यूपी में योगी, उत्तराखंड में धामी और कैंट में जोगी है ज़रूरी………….

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में देहरादून 21 कैंट विधानसभा से जोगेंद्र सिंह पुंडीर को टिकट दावेदारी के लिए हिन्दू रक्षा दल ने पुंडीर के कैम्प कार्यालय में अपना पूर्ण समर्थन दिया। अब तक कई संगठनों ने अपना समर्थन दल बल के साथ जोगेंद्र पुंडीर को दे दिया है जिसमें ज़िला महावर वैश्य सभा, भारती संस्कृति सुरक्षा फ़ाउंडेशन, पर्वतीय जन समिति, गुज्जर चेतना समिति, सखी सहेली समिति सेवा संस्थान, राष्ट्रीय संस्कृति सनातन सेवा संघ, अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण महासभा द्वारा अनुराग गौड़, सभी संगठनों ने उनके पदाधिकारियों के द्वारा लिखित में पूर्ण रूप से समर्थन दिया ।

हिन्दू रक्षा दल ने कहा कि हम तन मन धन से समाजसेवी भा जा पा वरिष्ठ नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर के समर्थन में खडे हैं। उनके निर्णय के हिसाब से वो जो भी जवाबदारी हिंदू रक्षा दल के संघठन को देंगे वो उसको पुर ज़ोर से निभाएँगे ओर जब २१ कैंट विधानसभा के लिए खड़े हों, तो हिंदू रक्षा दल घर-घर जाकर उनके समर्थन में लोगों से सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए जोगेंद्र पुंडीर को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील करेगा।

दल अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा की सनातन धर्म की रक्षा के लिए भारत में मोदी उत्तरप्रदेश में योगी और उत्तराखंड २१ कैंट विधानसभा में जोगी ज़रूरी है। जिस प्रकार से कोरोना के समय में जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने वरिष्ठ ब्राह्मण संस्थाओं के साथ व मर्गदर्शन से मानव मात्र की सेवा की और छोटे ओर मध्यम मंदिरो के पुजारियों ओर सेवादारों तक अपनी सेवा पोहँचायी तथा घर घर जाकर दवाइयों तथा खाद्य सामग्री की व्यवस्था की उसने सनातन धर्म के अनुयायियों के लिये एक उत्तम उदाहरण स्थापित किया।

जोगेंद्र सिंह पुंडीर समाजसेवा के लिए समर्पित है, ऐसे व्यक्ति को टिकट मिलना चाहिए। वहीं जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने सभी को अपनी ओर से समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए ओर मानव मात्र की सेवा के लिए उनका पूरा जीवन संकल्पित है । जो भी करने कार्य होगा उसके लिए उनके द्वार हमेशा खुले रहेंगे ।

इस दौरान हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश प्रभारी भँवर सिंह पुंडीर , प्रदेश मंत्री अनिल गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष श्रीमती अंजना कपूर, श्रीमती उपमा वर्मा, श्रीमती लता शर्मा, श्रीमती मंजू रौथाण, अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण महासभा के अनुराग गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!