Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅo आर. राजेश कुमार ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ संबंधित अधिकारियों के साथ ली बैठक

निर्देशों के अनुपालन न करने वालों के विरूद्ध निर्वाचन आयोग की नियमावली के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅo आर. राजेश कुमार ने आज अपने कैम्प कार्यालय कक्ष में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण इत्यादि आयोजित समस्त कार्यक्रमों में कोविड आपदा के दृष्टिगत जारी एसओपी के अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि, दिए गए दिशा-निर्देशों का गम्भीरता से पालन करते हुए, सक्रियता से कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅo आर. राजेश कुमार ने जनपद अन्तर्गत एफ.एस.टी. एवं वी.एस.टी. व लेखा टीम को सक्रिय करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए, जबकि आर.ओ., ए.आर.ओ. एवं संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के अपने-अपने समस्त क्षेत्रों के सरकारी कार्यालय, भवन परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों में लगाये गए राजनैतिक प्रकरणों के प्रचार सामाग्री बैनर, होर्डिंग, वाल पेंटिंग, पोस्टर इत्यादि को 24 घंटे के भीतर हटवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देशित किया कि इसी तरह निजी संपत्ति पर बिना अनुमति के लागाए गए पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि 48 घंटे के भीतर राजनीतिक प्रचार सामाग्री हटवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़ी निर्देश दिए गए कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमति के बिना कार्मिकों को अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर न रहने की हिदायत दी।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि निर्देशों के अनुपालन न करने वालों के विरूद्ध निर्वाचन आयोग की नियमावली के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि कोविड संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु मास्क एवं सैनिटाइज का उपयोग अनिवार्य रूप से करेंगे। सामाजिक दूरी का पालन भी करेंगे। इसके उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्वाचन के तहत की जा रही कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस.रावत, मुख्य कोषाधिकारी रोबिन चौधरी एवं उप कोषाधिकारी राजीव गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!