Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रुद्रपुर में पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया नगर कीर्तन

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 नवम्बर 2022, सोमवार, रुद्रपुर। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को रुद्रपुर में पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें गुरुग्रंथ साहिब की मुख्य पालकी सुशोभित थी। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

आदर्श कॉलोनी स्थित श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल से दोपहर साढ़े 12 बजे से नगर कीर्तन शुरू हुआ। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों की संगत व स्कूली बच्चे नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन बालाजी द्वार से होते हुए काशीपुर बाईपास, अग्रवाल धर्मशाला, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, इंदिरा चौक, डीडी चौक व मुख्य बाजार से होते हुए गोल मार्केट गुरुद्वारा के पास संपन्न हुआ।

इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। जगह-जगह लोगों ने छबील लगाकर संगत व राहगीरों को पिलाई। नगर कीर्तन के दौरान रंजीत अखाड़ा और बाबा दीप सिंह अखाड़ा की गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरुग्रंथ साहिब की मुख्य पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। मुख्य पालकी के आगे चल रहीं महिलाओं और पुरुषों ने मार्ग पर झाड़ू लगाकर सफाई की।
विभिन्न स्कूलों के बच्चों व महिलाओं की ओर से गाए जा रहे शबद कीर्तन से माहौल गुरुमय हो गया। इस दौरान श्री गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्केट के अध्यक्ष जसपाल सिंह भट्टी, जनरल सेक्रेटरी मनजीत सिंह मक्कड़, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, इंद्रजीत सिंह, भारत भूषण चुघ, रचना अरोरा, स्वाति कक्कड़, उर्वशी गाबा, रोजी मल्होत्रा, केके बत्रा, सुरेंद्र अरोरा आदि थे।

इधर किच्छा में श्री गुरुनानक देव इंटर कॉलेज नानकपुरी टांडा के बच्चों ने जेसीज पब्लिक स्कूल में श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हुई इंटर स्कूल शबद कीर्तन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में स्कूल की पवनीत कौर, गुरनीत कौर, निमृतप्रीत कौर, अगमवीर सिंह, सतविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, गगनजोत कौर, गुरताज सिंह व पुनीत कौर के शबद सराहनीय रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!