Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में समस्याएं सुनीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 नवम्बर 2022, सोमवार, गोरखनाथ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक महिला ने सीएम से अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर रोजगार दिलाने की गुहार की। बताया कि उसके पास राशन कार्ड भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राशन कार्ड बनेगा और काम की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि सरकार जन कल्याण के संकल्प की बुनियाद पर खड़ी है। इसलिए जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से होना चाहिए। जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब एक हजार फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। सीएम ने अधिकतर लोगों से मुलाकात की। वह दो घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा कि सरकार जन कल्याण के संकल्प की बुनियाद पर खड़ी है। इसलिए जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से होना चाहिए। जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब एक हजार फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। सीएम ने अधिकतर लोगों से मुलाकात की। वह करीब दो घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे। एक महिला ने सीएम से अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर रोजगार दिलाने की गुहार की। बताया कि उसके पास राशन कार्ड भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि राशन कार्ड बनेगा और काम की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

एक अन्य महिला ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की फरियाद की। सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकने पाएगा। अस्पताल का इस्टीमेट मिलते ही धन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

कुछ फरियादियों ने जमीन पर दबंगों की ओर से कब्जा किए जाने या मकान निर्माण में बाधा डालने की शिकायत की। सीएम योगी ने पुलिस अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता है।

जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। एक बच्चे ने स्कूल न जाने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने उसकी माता को समझाते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के लिए बच्चे को स्कूल अवश्य भेजिए। सरकार ने मुफ्त शिक्षा के साथ बैग, कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा सभी की व्यवस्था कर रखी है।

इससे पहले रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर शीश नवाया। उसके बाद मंदिर भ्रमण कर वहां की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। वहां से गोशाला पहुंचे। गो सेवा की और गायों को गुण व बिस्किट खिलाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!