Breaking News :
>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत>>धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह संस्कृत भारती की वार्षिक पत्रिका ‘संस्कृत सुरभिः’ का किया विमोचन

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2022, गुरूवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने गुरूवार को राजभवन में संस्कृत भारती की वार्षिक पत्रिका ‘संस्कृत सुरभिः’ का विमोचन किया। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में के लिए कार्य कर रही संस्कृत भारती की इस पत्रिका में प्रदेश में चल रही संस्कृत गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है, इसके साथ ही संस्कृत के शोधपरक विचारों एवं चिंतन को भी स्थान दिया गया है।

पत्रिका विमोचन के अवसर पर संस्कृत भारती के प्रांत संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी को उनके द्वारा संस्कृत भाषा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत भारती संस्कृत भाषा को सरल-सुबोध तरीके से लोगों को संस्कृत सिखाने का कार्य कर रही है। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करने की आवश्यकता जतायी। उन्होने कहा कि हमारी प्राचीन ज्ञान की धरोहर संस्कृत भाषा में ही निहित है।

राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा की वाणी है। भारत के प्रत्येक व्यक्ति के डीएनए में संस्कृत भाषा के विचार और धारणायें विद्यमान है हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों ने जिस ज्ञान का अनुसंधान किया था वह ज्ञान आज भी संस्कृत भाषा में हमारे पास एक धरोहर के रूप में विद्यमान है। प्राचीन ज्ञान विज्ञान को समझने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को संस्कृत भाषा का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इस दिशा में कार्य कर रही संस्कृत भाषा भारती का कार्य प्रशंसनीय योग्य है। वह सरल संस्कृत संभाषण विधि से लोगों को संस्कृत सीखने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने संस्कृत भारती के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिना किसी स्वार्थ की भावना से समाज में संस्कृत को जागरूक व संस्कृत को लोकप्रिय बनाने के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर संस्कृत भारती के प्रांत मंत्री ने कहा कि संस्कृत भारती ने 02 करोड़ से अधिक लोगों को संस्कृत संभाषण के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने संस्कृत भाषा पर आधारित कई अन्य जानकारियाँ भी दी। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रेमचंद शास्त्री, दिनेश चंद्र शास्त्री, प्रकाश पंत भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!