Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ० गीता खन्ना से राजभवन में की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए अच्छे वातावरण निर्माण के प्रयास किए जाने चाहिए। बच्चे देश और प्रदेश के भविष्य की पूंजी हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरुवार को राजभवन में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ० गीता खन्ना से मुलाकात में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा व विकास के लिए योजनाओं व कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। वंचित एवं बिना परिवार के बच्चों और आपदा से प्रभावित बच्चों के विकास और कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस दिशा में सरकार और प्रशासन के साथ ही समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि समाज में बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। साथ ही बच्चों के लिए मौजूदा कानूनों व सुरक्षा उपायों के बारे में व्यक्तियों को साक्षर करने की आवश्यकता है। उन्होंने सुधार गृहों में रह रहे बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं व व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास को अवसर उपलब्ध कराने को कहा। आयोग की अध्यक्ष डॉ० गीता खन्ना ने बाल अधिकार संरक्षण के लिए मौजूदा कानूनों के तहत किए जा रहे सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बाल अधिकार संरक्षण सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कारागार सुधार समिति की बैठक में जेलों में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के कारागार के आंतरिक वातावरण, प्रबंधन तथा प्रशासन में सुधार के प्रयास किए जाएं।

गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल की अध्यक्षता में कारागार सुधार समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि त्वरित ट्रायल तथा पैनल व्यवस्था में प्रभावी सुधार किया जाए। जेलों की व्यवस्थाओं दुरुस्त करने के साथ ही यहां का वातावरण भी सुधारा जाना चाहिए। जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों की सुरक्षा एवं मानवाधिकारों से संबंधित विषयों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों को आवश्यक कौशल विकास प्रशिक्षण एवं शिक्षा की व्यवस्था की जाए ताकि रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर बन सकें और आत्म सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!