Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ताज़ा खबरेंदिल्ली

कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आने के बाद दिल्ली में नाइट कर्फ्यू समेत तमाम प्रतिबंधों को कर दिया गया समाप्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आने के बाद राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू समेत तमाम प्रतिबंधों को खत्म कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में शहर में फैसला हुआ है कि कोरोना के सभी प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा, बशर्ते कोरोना वायरस संक्रमण की सकारात्मकता 1 प्रतिशत से कम हो। नाइट कर्फ्यू को भी सोमवार से हटा लिया जाएगा। इसके साथ सोमवार से बाजार सामान्य रूप से खुल सकेंगे। इतना ही नहीं सिनेमा हाल, रेस्तरां और बार भी पूर्व की तरह 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। एक-दो दिन में इस बाबत दिल्ली सरकार की ओर से आदेश जारी हो सकता है। इसका इशारा शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई डीडीएमए की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब कोरोना नियंत्रण में है। अब दिल्ली में सब कुछ खुलना चाहिए।

कोरोना पर नियंत्रण के साथ भीड़ पर नियंत्रण जरूरी है, इसलिए लोगों को संयम रखना होगा। भारी भीड़ से लगातार बचना होगा।  इस दौरान मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों को मानना होगा। 

डीडीएमए की बैठक में शामिल अरविंद केजरीवाल ने इशारा किया है कि अगले सप्ताह से दिल्ली में कई तरह के प्रतिबंध हट सकते हैं और इसका ऐलान भी जल्द होगा। इसके तहत स्कूल पूर्व की तरह हाई ब्रिड मोड पर चलेंगे। इसके साथ कक्षाओं को अप्रैल से सामान्य रूप से संचालित करने पर फैसला हो सकता है। कुलमिलाकर अप्रैल से सामान्य रूप से स्कूल खोले जा सकते हैं।

नाइट कर्फ्यू हटाने के अलावा दिल्ली के लोगों के लिए और भी कई प्रतिबंधों में ढील दी गई है। इसमें मास्क ना पहनने पर जुर्माने की राशि भी घटा दी गई। कोरोनो प्रोटोकाल तोड़ने पर जो राशि 2000 थी, वह अब 500 रुपये हो जाएगी। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें यह भी देखना होगा लोग कोरोना की चपेट में आकर बीमार नहीं हो। इसके साथ ही यह भी सुनिश्तित करना होगा कि लोगों की रोजी रोटी भी प्रभावित नहीं हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!