Breaking News :
>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

शपथ ग्रहण के बाद नए मुख्यमंत्री भगवंत मान को राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दी बधाई

आकश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च, 2022, बुधवार, नवांशहर। AAP की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह स्‍थल पर राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। भगवंत मान ने मुख्‍यमंत्री पद और गाेपनीयता की शपथ पंजाबी में ली। उन्‍होंने अकेले शपथ ली। समारोह की शुरुआत राष्‍ट्रगान से शुरू हुआ।

समारोह स्‍थल पर भगंवत मान पहुंचे। आप के कन्‍वीनर और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री व पंजाब आप के प्रभारी मनीष सिसाेदिया भी पीली पगड़ी में समारोह में मौजूद रहे। राज्‍यपाल के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू गया। इसके बाद  भगवंत मान ने शपथ ली। शपथ लेने के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि जिन्होंने आप को वोट नहीं दी उनकी भी सरकार है। किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा। शहीद-ए-आजम को हमेशा फिक्र थी कि आजादी के बाद देश कैसे चलेगा। हम इसी देश में रहकर अपने देश को ठीक करेंगे। दूसरे देशों में जाकर धक्के नहीं खाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि वह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए काम करेंगे। यह सब कुछ जनता के सहयोग से ही संभव है।

समारोह स्‍थल पर शपथ ग्रहण समारोह में सभी अतिथि पहुंचेे । 49 साल के भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री हैं। पंंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रहे हैं।  समारोह स्‍थल पर आम आदमी पार्टी के नेता व राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह भी पहुंचे।

समारोह में लोग ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत गा रहे हैं और झूम रहे हैं। समाारोह स्‍थल पर लोग केसरिया व पीली पगड़ी और महिलाएं केसरिया दुपट्टे में नजर आईं। मंच पर शहीदे आजम भगत सिंह और डा. भीमराव अंबेडरकर की फोटो लगी हुई थीं।          

मंच से अभी देशभक्ति के गीत और आप की जीत को बयां करने वाले गाने बज रहे थे। समारोह स्‍थल पर चारों ओर केसरिया और पीली पगड़ी़ नजर आ रही थी। समारोह स्‍थल के मंच पर दिल्‍ली के मंत्री पहुंचे। समारोह पर मशहूर पंजाबी व सूफी गायक गुरदास मान भी पहुंचे।  चारोंं ओर उत्‍साह का सैलाब उमड़ रहा था। समारोह स्‍थल के आसपास और समारोह वाले रास्‍तों में लंगर भी लगाए गए। समारोह स्‍थल पर भारी भीड़ उमड़ी है। लोगों में काफी जोश-खरोश है। लोग भगवंत मान को शपथ ग्रहण करते हुए देखने के लिए काफी उत्‍सुक थे।    

इस समारोह को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बनने वाली सरकार ने पूरा जोर लगाया। आज भगवंत मान अकेले शपथ ली और बताया जाता है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। समारोह में आप नेता पहुंचे। राज्‍यभर से लोग सुबह से ही पीले व  केसरिया ताने-बाने में समारोह स्‍थल पर पहुंचने लगे थे। समारोह स्‍थल और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। 

सूफी गायक गुरदास मान ने कहा, ‘यह (आप पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीत रही है) अभी शुरुआत है। उनकी (आप) विचारधारा खास है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें (आप को) समृद्ध पंजाब बनाने की हिम्मत दें।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में शामिल हा‍ेने आए। सुबह उन्‍होंने ट्वीट में कहा है कि ‘ आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।’ 

सुबह से ही समारोह स्‍थल पर लोगों का आना जारी है। लोग केसरिया पोशाक और पगड़ी में नजर आ रहे थे। आम आदमी पार्टी के नेता भी केसरिया पोशाक में नजर आ रहे थे। आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड़ढा भी केसरिया ताना बाना में नजर आए। उन्‍होंने मनोनीत मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ अपनी तस्‍वीर इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया

उन्‍होंने लिखा, आज पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि तीन करोड़ पंजाबियों को एक साथ भगवंत मान के साथ सीएम के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। वे इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेंगे। 

भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री हैं। खटकड़कलां में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रास्तों में लोगों के लिए लंगर लगाए गए।

बताया जाता है कि विभिन्न जिलों से लोगों को भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में लाने के लिए दो हजार बसों का भी प्रबंध किया गया। समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली की पूरी कैबिनेट नवांशहर के खटकड़ कलां पहुंची। 

बताया जाता है कि  गोवा से दो विधायक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और उत्तराखंड से भी आम आदमी पार्टी के नेताओं को निमंत्रित किया गया। हालांकि इस बात की कोई सूचना नहीं है कि भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी सरीखे नेताओं को आमंत्रित किया है कि नहीं।

इससे पहले भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने के बारे में पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके आने  के बारे में पूछा जा रहा है लेकिन अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छोड़कर किसी की कन्फर्मेशन नहीं आई है।

अब सभी विधायकों को 17 मार्च को विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। 19 मार्च को कैबिनेट के अन्य मंत्रियों को राजभवन में बनाए गए गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई जाएंगी। हालांकि इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की शपथ के बाद भगवंत मान सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग में कैबिनेट के मंत्रियों के शपथ ग्रहण सहित अन्‍य कुछ मुद्दों पर फैसला लेंगे। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के संबंध में राजभवन को मौखिक तौर पर सूचित कर दिया गया है। 17 मार्च को आडिटोरियम में अधिकारियों के साथ मीटिंग होगी। आडिटोरियम में होने वाला यह पहला समारोह है, जिसका हाल ही में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उद्घाटन किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!