Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के गौरव देश के पहले CDS जनरल स्‍व. बिपिन रावत को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

आकश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च, 2022, बुधवार, देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्‍व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा ‘वीर थे, रणधीर थे, दुर्जेय शूरवीर थे। उत्तराखंड के गौरव, भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख और भारतीय थल सेनाध्यक्ष, पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें अशेष नमन्।’ 

वहीं इस मौके पर दून विवि में सीमांत सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रद्धांजलि दी। कहा कि जो देश अपने वीरोंं को भूल जाते हैं वो नष्ट हो जाते हैं। जनरल रावत जनता के जनरल थे, हर्षिल के पास सीमांत गांंव जादो मेंं फिर लोगोंं को बसाने को लेकर उनसे बात हुई थी, वो सहमत थे वो काम आगे बढ़ रहा है।

हमने रैबार कार्यक्रम में प्रदेश के सीमांंत के लिए काफी कुछ किया, जिसमें जनरल रावत का अहम योगदान था। देश भूगोल नहींं कल्चर से बनता। उन्होंने कहा कि भारत- चीन युद्ध में हमने अपनी जमीन खोई। लेकिन डोकलाम में देश ने जनरल बिपिन रावत का पराक्रम देखा।

कार्यक्रम में आइटीबीपी के एडीजी मनोज रावत, ब्रिगेडियर शिवेंद्र सिंह, निदेशक डीआरडीओ, डॉ. बीके दास, लेफ्टिनेंट जनरल सेनि. जयबीर सिंह नेगी आदि मौजूद हैं। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल अभी सभी अतिथियों का स्वागत कर रही है। इस मौके पर विवि में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है।

ऋषिकेश में नगर निगम महापौर अनीता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सीडीएस रावत की जयंती पर कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि CDS स्व. रावत सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगें।

कुष्ठ आश्रम पहुंची महापौर ने सेवाभाव के साथ आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। कहा कि जनरल रावत रणनीतिक विचारों के प्रति उत्साही थे। देश के पहले सीडीएस जनरल रावत भले ही आज हमारे बीच नही हैं, लेकिन देश की सेना में बड़े परिवर्तनों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जायेगा।

इस दौरान पंकज शर्मा, एचएन सिंह, राजकुमारी जुगलान, रजनी बिष्ट, विवेक गोस्वामी, पवन शर्मा, राजीव गुप्ता, सुजीत यादव, धीरेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल राजभर, जोनी लाम्बा, प्रिंस गुप्ता, ओम ठाकुर, गजेंद्र राणा, नीरज सहरावत, सुशील भट्ट, सुन्नू रतूड़ी, आशीष नेगी, आशीष कुकरेती, विवेक रावत, संदीप कंडारी, सरोज कुकरेती, संतोष रावत आदि मोजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!