Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
ताज़ा खबरेंदेश

“कोरोना महामारी में चिकित्सकों की मानव सेवा बेमिसाल रही” : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, लखनऊ। कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सकों की मानव सेवा बेमिसाल रही है। कठिन समय में वे निरंतर कार्य करते रहे हैं। वैसे भी जब हम अस्वस्थ होते हैं तो हमें चिकित्सकीय सलाह की जरूरत होती है। रोगी व उसके परिवार के लिए चिकित्सक ही उम्मीद की किरण होते हैं। अभी हमने डाक्टर्स डे मनाया है।

मैं समस्त चिकित्सकों को मनुष्य की जीवन रक्षा के लिए किये जाने वाले प्रयासों के लिए बधाई देती हूं। ये बातें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को अमेरिकन एसोसिएशन आफ फिजिशियन आफ इंडियन ओरिजिन (आपी) के 39वें सम्मेलन में राजभवन से आनलाइन जुड़कर कहीं। एसोसिएशन में भारतीय मूल के 80 हजार से अधिक सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका में चिकित्सकीय कार्य कर रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय मूल के चिकित्सक संगठन ने दुनिया भर में मानवता की सेवा करने के लिए ऐतिहासिक व गौरवशाली यात्रा की है। कोविड काल के दौरान भारत में आक्सीजन आपूर्ति में व जीवन रक्षा में आपके संगठन ने सहायता की थी। संगठन भविष्य में भी मानवता की सेवा करता रहेगा। कहा कि विदेश में बसे भारतीय मूल के निवासियों के अनेक संगठन हैं जो अपनी जड़ों से जुड़ाव महसूस करते हैं, सदैव सामाजिक व आर्थिक कार्यों में अपना सहयोग देते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से ही स्वास्थ्य और स्वच्छता के मुद्दों के प्रति बहुत संवेदनशील रहा है। हमारा मानना है कि रोकथाम उपचार से बेहतर है। प्राचीन काल से हमारे देश में योग और आयुर्वेद की परंपरा रही है।

विश्व ने योग की ताकत को समझा है। प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। कोरोना काल में हमने भारतीय वैक्सीन का निर्माण कर अपनी चिकित्सकीय एवं वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया है।

केंद्र व राज्य सरकारें सभी नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन लगाने का कार्य कर रही हैं। सम्मेलन में संगठन के अध्यक्ष डॉ० सुधाकर, संरक्षक ट्रस्टी डॉ० सुधीर पारिख, कार्यक्रम के समन्वयक डॉ० श्रीनी गंगासनी, डॉ० सजनी शाह, डॉ० सुरेंद्र पुरोहित, डॉ० रघु सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े भारतीय मूल के चिकित्सक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!