Breaking News :
>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत>>धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित
ताज़ा खबरेंदेश

इस हफ्ते रूस के दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस हफ्ते रूस के दौरे पर रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जुलाई से यह दौरा शुरू होने की संभावना है। द्विपक्षीय वार्ता के लिए विदेश मंत्री यह दौरा करेंगे।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ वह द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

इस दौरान रूस के सुदूर पूर्व और आर्कटिक में भारत के पदचिन्हों का विस्तार होना तय है। इतना ही नहीं कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स को भी बढ़ावा मिल सकता है।

अप्रैल में भारत के दौरे पर आए थे रूसी विदेश मंत्री :

इस साल अप्रैल में रूसी विदेश मंत्री भारत के दौरे पर आए थे। भारत और रूस इस साल के अंत में अपना वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करने वाले हैं। हालांकि, इसके व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन होने की संभावना नहीं है।

बता दें कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव कोरोना संकट के बीच भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए थे।

इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों सहित भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की थी।

इसके अलावा जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि दोनों देश एक-दूसरे के प्रति कई क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाएंगे।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के दौरे के बाद अब विदेश मंत्री एस जयशंकर भी रूस का दौरा करेंगे।

इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। दोनों में देशों में संबंधों को और मजबूत बनाने पर फोकस किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!