Breaking News :
>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

राजकीय महाविद्यालय खिर्सू : उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के प्रयासों से खुलेंगी सुनहरे भविष्य की राहें

खिूर्स क्षेत्र के गाँवों के बच्चों को अब मिल सकेगा उच्च शिक्षा हांसिल करने का अवसर

आम जनमानस का कहना है कि बच्चों के भविष्य निर्माण के प्रयासों के आगे सब गौण

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, खिर्सू/देहरादून। पर्यटन ग्राम खिर्सू का सबसे नजदीकी गाँव है, ग्वाड़। चलो इसी गाँव से शुरूआत करते हैं। गाँव के नजदीक जब बच्चों को बाहरवीं तक पढ़ने की सुविधा मिली तो ग्वाड़ गाँव नहीं आसपास के दर्जनों गाँवों के बच्चों ने इस स्कूल से इंटर पास किया। यहाँ रोज 10 से 12-15 किमी पैदल चलकर भी छात्र छात्रायें इस स्कूल में पढ़ने पहुँचे, लेकिन उसके बाद का हिसाब देखें तो ज्यादातर के लिए आगे रास्ते बंद हो गए। लेकिन अब सुखद यह है कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने यहाँ राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की है। जाहिर तौर पर यह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यहाँ की भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। गत दिनों कालेज के भवन निर्माण हेतु 1.82 करोड़ रूपये भी सरकार ने जारी कर दिए हैं।

खिर्सू कठूलस्यूं, चलणस्यू, घुड़दौड़स्यूं, बिडोलस्यूं जैसी चार बड़ी पट्टियों का केंद्र बिंदू है। इन पट्टियों में दर्जनों नहीं सैकड़ों गाँव हैं। मौजूदा समय में इंटरमीडिएट तक पढ़ाई के लिए दर्जनों स्कूल और खुल गए हैं, लेकिन उच्च शिक्षा यहां के लिए अभी दूर की कौड़ी थी। खासतौर पर उस सामान्य आयवर्ग के बच्चों के लिए जो जैसे तैसे अपनी आजीविका चलाते हैं। और दूसरा लड़कियों के लिए जिन्हें चाहकर भी पढ़ाई के लिए शहरों में भेजने का जोखिम आज ज्यादातर अभिभावक नहीं उठाना चाहते। क्षेत्र में जहाँ हजारों की तादाद में छात्र छात्राएं इंटरमीडिएट पास आउट होते रहे हैं, वहीं उच्चशिक्षा लेने वाले बच्चे यहां आज भी अंगुलियों में गिने जा सकते हैं। नई सोच के नए प्रयासों से क्षेत्र की नई पीढ़ी के सुनहरे भविष्य की नई उम्मीदें जगी हैं।

क्षेत्र के मनवर सिंह, संपत सिंह, विनोद कुमार, जयेंद्र पंवार, नरेंद्र सिंह जैसे लोग उक्त पट्टियों के विभिन्न गाँवों से ताल्लुक रखते हैं, वह कहते हैं कि अपने पिछले कार्यकाल में जब क्षेत्र के विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने खिर्सू में डिग्री कालेज की स्वीकृति दी तो सही मायने में यहाँ दलगत राजनीति के मायने ही खत्म हो गए। कांग्रेस या अन्य दलों से जुड़े लोग भले ही भाजपा के साथ नहीं हो सकते थे लेकिन वह डिग्री कालेज खोलने वाले डॉ० धन सिंह रावत के साथ पूरी सिद्दत के साथ हो लिए। कुछ खुलकर पक्ष में आ गए तो कुछ तटस्थ हो गए। बच्चों के बेहतर भविष्य के प्रयास हों तो इस बात को हर कोई भले से समझता है। यानी यह तोहफा उक्त चारों पट्टियों के सैकड़ों गाँवों के लिए किसी नेमत से कम नहीं है।

महाविद्यालय की कक्षायें फिलहाल इंटरमीडिएट के भवनों पर संचालित हो रही हैं। और गत दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कालेज भवन के निर्माण के लिए 1.82 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी है। नख्शा खसरा तैयार है, जल्दी ही यह भवन तैयार हो जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उच्च शिक्षा के इस तोहफे में हमारी पीढ़ियों के हित निहित हैं। ऐसे में छोटे स्वार्थाे को लेकर राजनीति करना किसी भी सूरत में समझदारी नहीं है।

यहाँ बच्चों का उच्च शिक्षा में पिछड़ने का कारण परिवार की आर्थिकी और नजदीक में सुविधा का ना होना रहा है। डॉ० धन सिंह रावत के प्रयासों से अब क्षेत्र के बच्चे पूर्ण रूप से अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। इसके लिए डॉ० रावत पूरे क्षेत्र की ओर से साधुवाद के पात्र हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!