Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (अठावले) की धामी सरकार से पाँच बड़ी माँगें

प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह बोले माँगें नहीं मानी तो होगा जनआंदोलन

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पहले ही विपक्ष के निशाने पर थी। वहीं अब इसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, यूकेडी के बाद एक और पार्टी का नाम जुड़ गया है और यह नाम है रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (अठावले) का। केन्द्र में मोदी सरकार में शामिल यह पार्टी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार से जनहित के मुद्दों पर दो-दो हाथ की तैयारी में है। जी हाँ मोदी सरकार में रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया-ए के प्रमुख रामदास अठावले केन्द्र सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री हैं।

राज्य के जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (अठावले) उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार में हर वर्ग परेशान दिखाई दे रहा है। उन्होंने सरकार से 5 बड़ी करते हुए कहा कि अगर इन पर कार्रवाई नहीं की गई तो राज्य में बड़ा जन आंदोलन होगा।

उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह ने अपनी पहली माँग में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिन्ता व्यक्त करते हुए इसे जल्दी से जल्दी दुरस्त करने की माँग की।

उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह ने अपनी दूसरी माँग में भूमिहीन जो वर्षाे से वन विभाग की भूमि पर काबिज है उन्हें भूमि दी जाय एवं खत्तों में रहने वाले निवासियों को बिजली पानी आवास शौचालय की सरकारी सुविधा प्रदान की जाय।

अपनी तीसरी माँग में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महगाई पर चिन्ता व्यक्त करने के साथ इसे दूर करने का प्रदेश सरकार से माँग की।

अपनी चौथी माँग में छोटे व्यवसायियों एवं कर्जदार जिनके पास रूपये 50000/- से 500000/- रूपये तक का लोन है उसे सरकार तुरन्त माफ करने को कहा।

इसके साथ ही उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह ने अपनी पाँचवीं माँग में छोटे व्यापारियों के लिए सरकार जी०एस०टी० में छूट का प्रावधान करें।

अब देखना है सरकार रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (अठावले) की पाँच सूत्रीय माँगों पर कितना गौर करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!