Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे “गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021” का शुभारंभ

  • गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। एक दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 का आयोजन 31 अक्टूबर को शहीद दुर्गा मल्ल पार्क, गढ़ी कैन्ट, देहरादून में आयोजित होने जा रहा है। इस एक दिवसीय महोत्सव के आयोजक व संयोजक वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान ने बताया कि नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय लोकगायिका निर्मला थापा मगर एक दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 में मुख्य आकर्षण का केंन्द्र रहेंगे। देहरादून वासियों के लिए महोत्सव में खाने में गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजन, विभिन्न प्रकार के स्टॉलों में प्रदर्शनी, गोर्खाली पारम्परिक वेष-भूषा एवं परिधानों की प्रदर्शनी, आर्मी का खुकुरी नृत्य, दशैदिपावली नाट्य-नाटिका प्रस्तुति, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री के साथ झूले तथा विभिन्न संस्थानों एवं समूह द्वारा शानदान प्रस्तुतियां दी जायेंगी।

वीर गोर्खाकल्याण समिति के महासचिव विशाल थापा ने बताया कि एक दिवसीय महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई अतिथि उपस्थित होकर गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 की गरिमा को बढ़ायेंगे।

सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने हैं जिसमें नेपाली, गढ़वाली, कुमाऊनी, राजस्थानी, पंजाबी व हिन्दी गानों पर सोनाली राई एवं अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुतियां दी जायेंगी, साथ ही ट्राईवल नृत्य भी प्रस्तुत किया जायेगा वही इंडियन आइडल की जाने-माने कलाकार सौरव बाल्मीकि एवं बॉलीवुड गायिका शिकाएना मुखिया भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री श्रवन सिंह प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम साही, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला तामांग, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकू थापा, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती देवकला दीवान, सचिव देविन साही, मनोज तमांग, बलदेव क्षेत्री, श्रीमती आशु थापा, लोकेश बन, सोनाली क्षेत्री, श्रीमती कर्मिता थापा, झगु राना, ज्योति राना, धन बहादुर क्षेत्री, सोना, के. सी. शाही एवं संरक्षक सारिका प्रधान उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.