Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधान सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर दी 8 करोड़ की सौगात

  • “आज गाँव – गाँव तक ईमानदारी से पहुँच रही है विधायक निधि” : महाराज

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, पौड़ी। मुझे आज इस बात की खुशी है कि सुदूर क्षेत्रों में लगातार सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य त्वरित गति से चल रहा है। प्रदेश में पौराणिक धार्मिक स्थलों के सर्किटों को बनाकर हमारी सरकार ने पर्यटन की नई योजनायें शुरू की हैं। उक्त बात शुक्रवार को एकेश्वर ब्लाक के जनता इण्टर कॉलेज, ढौण्डखाल (मवालस्यूं) में 7 करोड़ 90 लाख 78 हजार से अधिक रुपयों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के जलागम, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कही।

प्रदेश के जलागम, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को भी अपने क्षेत्र चौबट्टाखाल को करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात दी।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक महाराज ने एकेश्वर ब्लाक के जनता इण्टर कॉलेज, ढौण्डखाल (मवालस्यूं) में शुक्रवार को एकेश्वर ब्लाक के अन्तर्गत राज्य योजना मद से एकेश्वर ब्लाक के जनता इण्टर कॉलेज, ढौण्डखाल (मवालस्यूं) में 93.90 लाख की लागत से बनी किर्खू-कोटा-पिपली मोटर मार्ग के डामरीकरण और पोखडा, एकेश्वर एवं बीरोंखाल ब्लाक में 79.84 लाख की धनराशि से स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया।

सतपाल महाराज ने एकेश्वर ब्लाक के अन्तर्गत 10.00 लाख रूपये की धनराशि से बनने वाली जिला योजना मद से तुनाखाल-मानकोटखाल मोटर मार्ग से नौखण्डी सम्पर्क मार्ग, राज्य योजना मद से 2.49.29 लाख रूपये की लागत से बनने वाले मटियालना पुल से पिलखोरा तक मोटर मार्ग पर दो सेतुओं के निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) एवं तुनाखाल-मनकोटखाल-नौली-पाली मोटर मार्ग जिसकी लागत 357.75 लाख रूपये है, का डामरीकरण का शिलान्यास भी किया।

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनता इंटर कॉलेज ढौडखाल (मवालस्यूं) परिसर में आयोजित जनसभा में क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए श्री महाराज ने कहा कि उन्होने सतपुली-कोटद्वार मोटर मार्ग की मरम्मत के आदेश कर दिये हैं। दीवा का डांडा के लिए संडक निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है। सतपुली में पहाड़ी संस्कृति एवं शैली के अनुरूप टीआरएच का निर्माण किया जा रहा है। आज प्रदेश सरकार विकास के नित नये आयाम हासिल कर रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यराज, ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, मोहन सिंह चौहान, द्वारिका डंडरियाल, नवल किशोर, देवेंद्र भट्ट, पंकज डोबरियाल, नरेंद्र डंडरियाल, कमलेश कुमार, सविता मुंडेपी, संतोषी देवी, कल्याण सिंह, राजेश मुंडेपी, पवन पंचूरिया, राकेश गौड़, कविता रावत, राम सिंह, महिला मंगल दल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

साभार :        निशीथ सकलानी, मीडिया सलाहकार,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!