Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी दोनों की वायदा कीमतों में दिखी गिरावट, जानिए क्या है रेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2020, सोमवार। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की वायदा कीमतों में गिरावट दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत 0.23 फीसद या 118 रुपये की गिरावट के साथ 51,597 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दी। इसके अलावा दिसंबर वायदे की सोने की कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.22 फीसद या 114 रुपये की गिरावट के साथ 51,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। सोने की वैश्विक वायदा कीमत भी सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी।

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखी गई। दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत सोमवार सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर एमसीएक्स पर 0.35 फीसद या 237 रुपये की गिरावट के साथ 67,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत भी सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.08 फीसद या 1.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,960.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.12 फीसद या 2.39 डॉलर की बढ़त के साथ 1,953.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.27 फीसद या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 27.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.21 फीसद या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 26.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *