Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंमनोरंजन

यमुना प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा फिल्म सिटी बसाने के लिए शासन को दिया प्रस्ताव

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2020, सोमवार। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बसाने के लिए यमुना प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेस वे से सटे सेक्टर 21 में फिल्म सिटी का प्रस्ताव दिया है। वहीं ग्रेटर नोएडा ने नाइट सफारी के लिए आरक्षित जमीन पर फिल्म सिटी बसाने का प्रस्ताव दिया है। शासन में मंगलवार को होने वाली फिल्म बंधुओं की बैठक में इन प्रस्तावों पर फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बसाने का ऐलान किया है। फिल्म इंडस्ट्री मुख्यमंत्री की इस घोषणा को हाथोंहाथ ले रही है।

फिल्म सिटी बसाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण से प्रस्ताव मांगे थे। यमुना प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं। एक हजार एकड़ जमीन का प्रस्ताव भेजा यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी का प्रस्ताव दिया है। सेक्टर 21 यमुना एक्सप्रेस वे से सटा होने के साथ जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भी बेहद नजदीक है। प्राधिकरण ने सेक्टर में अभी भूखंड आवंटन भी शुरू नहीं किया है। सेक्टर में 780 एकड़ जमीन औद्योगिक गतिविधि के लिए आरक्षित है, जबकि 220 एकड़ जमीन वाणिज्यक उपयोग के लिए आरक्षित है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि शासन को फिल्म सिटी का प्रस्ताव भेज दिया गया है। अंतिम फैसला शासन स्तर से लिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फिल्म सिटी के लिए नाइट सफरी के लिए आरक्षित भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फिल्म सिटी के लिए नाइट सफरी के लिए आरक्षित भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा है। हालांकि यमुना प्राधिकरण के सापेक्ष नाइट सफारी की जमीन 260 एकड़ है। यमुना एक्सप्रेस वे से सटी हुई है। नाइट सफारी परियोजना लगभग खत्म हो चुकी है। इसलिए प्राधिकरण ने फिल्म सिटी बसाने के लिए इसका प्रस्ताव दिया है। फिल्म सिटी के लिए भूमि औद्योगिक श्रेणी में आवंटित होगी। अन्य श्रेणी की तुलना में औद्योगिक श्रेणी में भूखंड दरें सबसे कम हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

फिल्म इंडस्ट्री के लोग पूर्व में भी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को लेकर दिखा चुके हैं रुचि 

फिल्म इंडस्ट्री के लोग पूर्व में भी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को लेकर रुचि दिखा चुके हैं। बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क किया था। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ा।

 प्राधिकरण के प्रस्ताव पर मंगलवार को लखनऊ में चर्चा होगी

दोनों प्राधिकरण के प्रस्ताव पर मंगलवार को लखनऊ में चर्चा होगी। फिल्म बंधु की मंगलवार को बैठक होनी है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्राधिकरण के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद किसी एक पर मुहर लग सकती है। इसके बाद फिल्म सिटी को बसाने के लिए आगे की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!