Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में आयी ज़बरदस्त उछाल – जानिए भाव

सोने-चांदी के वायदा भाव में सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को भारी तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 119 रुपये की भारी तेजी देखने को मिल रही थी। इस तेजी से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 38,110 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

तीन अप्रैल 2020 के सोने के वायदा भाव की बात करें, तो इसमें एमसीएक्स एक्सचेंज पर सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर 0.28 फीसद या 108 रुपये की तेजी देखी जा रही थी। इस तेजी से तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 38,178 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी सोमवार को भारी तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2020 के चांदी के वायदा भाव में सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर 0.55 फीसद या 246 रुपये की तेजी देखी जा रही थी। इस तेजी से 5 मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 45,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

गौरतलब है कि एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, दिल्ली में पिछले सप्ताह शुक्रवार को सोने के भाव में 109 रुपये का उछाल दर्ज किया गया था। इससे शुक्रवार को सोने का भाव 38,894 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में शुक्रवार को 338 रुपये की भारी बढ़त दर्ज की गई थी। इस बढ़त से चांदी का भाव शुक्रवार को 45,786 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार को सोने का हाजिर भाव 0.21 फीसद की बढ़त के साथ 1481.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का हाजिर भाव सोमवार सुबह 0.44 फीसद की तेजी के साथ 17.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

आइए अब क्रूड ऑयल का वायदा भाव जानते हैं। सोमवार को क्रूड ऑयल की वायदा कीमत में मामूली गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार को 12 बजकर 04 मिनट पर 17 जनवरी 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.16 फीसद या 7 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से 17 जनवरी 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4287 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!