Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
राजनैतिक-गतिविधियाँ

CM योगी ने पिछली सरकारों को कहा- किसानों की नहीं की चिंता

देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा किसानों के बड़े रहनुमा माने जाने वाले स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को किसानों का सम्मान किया। चौधरी चरण सिंह की 117वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद थे। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सोमवार को प्रदेश में किसान सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। आज विधान भवन परिसर में इकट्ठा किसानों को सम्मान के साथ किसान कृषि कैलेंडर भी दिया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को संबोधित भी किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा ने हमेशा ही किसानों का सम्मान किया है। देश के अन्नदाता को भाजपा ने सदैव ही शीर्ष वरीयता पर रखा है। किसानों के लिए हम सूबे में लगातार लाभकारी योजना तैयार कर रहे हैं। हमने वैज्ञानिक तरीके की कृषि को शीर्ष वरीयता देने के साथ ही सूबे के किसानों को पारंगत करने के लिए उनको वैज्ञानिकों के बीच आमंत्रित भी किया है। हम तो समय-समय पर किसान गोष्ठी का आयोजन करते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों ने किसानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। इसके विपरीत हमने को किसानों को उनकी फसल का अच्छा दाम दिलाकर मालामाल किया है।

प्रदेश में सभी मंत्रियों के कार्यक्रम व दौरा स्थगित

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सरकार ने सभी मंत्रियों के दौरे और कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र या राजधानी लखनऊ में रहने के निर्देश दिए। रविवार को मंत्रियों को अपने गृह जिलों के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था।

जिलाधिकारियों ने सरकार से प्रदेश भर में धारा 144 लागू होने, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में होने के कारण मंत्रियों के दौरे स्थगित कराने का आग्रह किया था। जिलाधिकारियों का तर्क था कि उप मुख्यमंत्री या मंत्रियों के जिलों में होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में करनी पड़ेगी। वहां भीड़ जुटने से धारा 144 का सीधा उल्लंघन भी होगा। जिलाधिकारियों से मिले फीडबैक के बाद सरकार ने सभी मंत्रियों के रविवार को प्रस्तावित दौरे स्थगित कर दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!