Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को सोना-चाँदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानिए आज के भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसंबर 2020, सोमवार। घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव सोमवार सुबह 1.30 फीसद या 652 रुपये की तेजी के साथ 50,956 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव इस समय 1.35 फीसद या 681 रुपये की बढ़त के साथ 51,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी सोने के भाव में सोमवार सुबह भारी बढ़त देखने को मिली।

उधर चाँदी की घरेलू वायदा कीमतें जबरदस्त उछाल के चलते अपने उच्चतम स्तर के करीब आ गई हैं। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 5.01 फीसद या 3402 रुपये की तेजी के साथ 71,309 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने-चाँदी के भाव

  • वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.14 फीसद या 21.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,910.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.16 फीसद या 21.78 डॉलर की तेजी के साथ 1,903.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
  • वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह चाँदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 5.58 फीसद या 1.45 डॉलर की तेजी के साथ 27.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 5.25 फीसद या 1.35 डॉलर की तेजी के साथ 27.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!