Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाक बार्डर क्षेत्र में भारी संख्‍या में मिला ग्रेनेड

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसंबर 2020, सोमवार। पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्‍तान बार्डर क्षेत्र में भारी संख्‍या में ग्रेनेड मिला है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ये ग्रेनेड सीमावर्तीय दोरांगला एरिया के गांव सलाच के पास मिले हैं। पुलिस को सर्च ऑपरेशन दौरान खेतों में से 11 ग्रेनेड मिले हैंं। एक दिन पहले इस क्षेत्र में पाकिस्‍तानी ड्रोन दिख और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने फायरिंग कर भगा दिया था। पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूरे इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

दोरांगला की BOP चक्री पोस्ट पर कल BSF जवानों ने एक ड्रोन देखा था। बीएसएफ जवानों ने 18 राउंड फायरिं‍ग की थी। इसके बाद से बीएसएफ और पुलिस  के जवान पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसके बाद पूरे क्षेत्र में गहन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बीएसएफ और पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की जांच कर रही है। अधिकारी इस पर फिलहाल कुछ नहीं कह रहे हैं। पुलिस के जवान आसपास के गांवों के लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं।

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थों भेजे जाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। अमृतसर सहित राज्‍य में कई जगहों पर भारत-पाकिस्‍तान बार्डर क्षेत्र में सीमा पार से ड्रोन आने की घटनाएं हो चुकी हैं। कई जगहों पर पंजाब में बार्डर क्षेत्र में कई जगह हथियार और हेरोइन मिल चुकी है।

इस सिलसिले में अमतृसर में ड्रोन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद खुलासा हुआ था कि भारत में भी अवैध तरीके से पुरजों से ड्रोन बनाए जा रहे हैं। इस सिलसिले में दिल्‍ली निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे ड्रोन बनाने के पुरजे बरामद किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!