Breaking News :
>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट,आइये जानते है भाव

रुपये में बढ़त के चलते गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को 1 बजकर 29 मिनट पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 0.85 फीसद या 342 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिल रही थी। इस गिरावट से पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत 39,768 रुपये प्रति दस ग्राम पर बनी हुई थी।

भारतीय रुपया गुरुवार को 27 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में भी इसमें बढ़त बनी रही। शुरुआती कारोबार में यह एक डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ 71.40 पर कारोबार कर रहा था। रुपये में बढ़त का सीधा असर सोने की कीमतों में गिरावट के रूप में दिख रहा है।

उधर तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत की बात करें, तो इसमें भी गुरुवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। इस सोने में गुरुवार को 1 बजकर 31 मिनट पर 0.94 फीसद या 377 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 39,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत में 1 बजकर 33 मिनट पर 1.35 फीसद या 641 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 46,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोना गुरुवार को 0.71 फीसद या 10.98 डॉलर की गिरावट के साथ 1,545.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 1.16 फीसद या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 17.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!