Breaking News :
>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्ड

लोकनृत्य में देहरादून व लोकगीत में हरिद्वार ने प्रथम स्थान हासिल किया

युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ओपन प्रतियोगिता में लोकनृत्य प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक लेकर देहरादून व लोकगीत में हरिद्वार ने प्रथम स्थान हासिल किया।

युवा कल्याण निदेशालय ननूरखेड़ा स्थित बहुद्देश्यीय हॉल में चल रहे महोत्सव में विभिन्न जनपदों से आए सांस्कृतिक दलों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। लोकनृत्य की प्रतियोगिता में देहरादून सबसे अधिक 75 अंक प्राप्त कर प्रथम, नैनीताल 65 अंकों के साथ द्वितीय तथा चंपावत की टीम ने 60 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लोकगीत प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दलों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी, राजस्थानी, जौनसारी आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। इसमें हरिद्वार ने सर्वाधिक 68 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। 65 अंक के साथ देहरादून दूसरे और 62-62 अंक लेकर पिथौरागढ़ व चंपावत ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेता टीमों को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत मोनी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। एकल वर्ग की प्रतियोगिता में कलाकारों ने सितार वादन, बांसुरी वादन आदि की प्रस्तुति दी। इस दौरान संयुक्त निदेशक युवा कल्याण आरसी डिमरी, उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल, शक्ति सिंह, सहायक निदेशक एसके जयराज, वित्त नियंत्रक बीएन पांडे, अमित पांडे, मुकेश भटनागर, मुकेश भट्ट, मनोज कापड़ी, शालिनी बिष्ट, पूनम मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी प्रेम गीत ‘रब जाने’ रिलीज

आरसी विजन की ओर से प्रेस क्लब में बुधवार को ङ्क्षहदी प्रेम गीत ‘रब जाने’ को रिलीज किया गया। बतौर मुख्यातिथि उत्तरांचल फिल्म चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि यह गीत उत्तराखंड की वादियों में फिल्माया गया है। जिस प्रकार बॉलीवुड और टॉलीवुड की फिल्में दर्शकों के दिलों में जगह बना रही हैं, उसी प्रकार उत्तराखंड में फिल्माई गई हिलीवुड फिल्में और गाने  दर्शकों को लुभा रहे हैं।

रब जाने प्रेमगीत का निर्देशन विनय चानना ने किया है। जिसको रोहन भारद्वाज ने अपनी आवाज से सजाया है। मुख्य किरदार में सुमित गुज्जर और दिव्या नेगी हैं। यह तीन मिनट का गाना है, जिसमें एक संपूर्ण प्रेम कहानी का वर्णन किया गया है। इस मौके पर संगीतकार गुंजन डंगवाल, विनय चानना, दर्शनलाल चानना, सतेश्वरी भट्ट आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!