Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
देश

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गो रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जून 2022, सोमवार: आपत्तिजनक टिप्पणी और बयान देने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित की गईं नूपुर शर्मा का समर्थन करने वालों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। हिंदू संगठन लगातार नूपुर शर्मा पर भाजपा द्वारा की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि मई के अंतिम सप्ताह में नूपुर शर्मा ने बतौर भाजपा प्रवक्ता एक टेलीविजन न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ तथाकथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं। इसके बाद 29 मई को नूपर शर्मा के साथ दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल पर भी कार्रवाई की गई। इसके तहत नूपुर शर्मा को निलंबित तो नवीन कुमार जिंदल को भाजपा ने पार्टी से बाहर निकाल दिया। 

वहीं, अब बड़ी संख्या में हिंदू संगठन नूपुर शर्मा के समर्थन में आ गए हैं। इस बीच दादरी  में गो रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को फोन पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। उन्होंने बादलपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप है कि नुपूर शर्मा का समर्थन करने पर उन्हें यह धमकी मिली है। पुलिस के अनुसार अच्छेजा निवासी वेद नागर ने आरोप लगाया है कि वह लगभग 20 वर्षों से भाजपा से जुड़े हैं और गो सेवा समेत अन्य सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं। उनके संगठन द्वारा पूर्व में प्रतिबंधित पशुओं का तस्कर करने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इसमें पुलिस द्बारा मुठभेड़ में तस्करों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

बिसाहड़ा कांड में भी उन्होंने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। पूर्व में उनके ऊपर जानलेवा हमले हो चुके हैं। 307 समेत दर्जनों मुकदमे में वादी हैं व 302 हत्या के मुकदमे में गवाह भी हैं। गो हत्या के खिलाफ कार्य करते आ रहे हैं। विशेष समुदाय के लोग उनसे दुश्मनी मानते हैं। अब वह नूपूर शर्मा के समर्थन में खड़े हैं, जिसको लेकर शनिवार को उनके फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!