Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, धामी मंत्रिमंडल के सहयोगी विधायक और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे

चम्पावत उपचुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली।

विधानसभा के प्रकाश पंत भवन के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर धामी मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधायक और भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए छोड़ी थी सीट 

उत्तराखंड गठन के बाद से चम्पावत में हर चुनाव में जनता ने अपना विधायक बदला है। लेकिन 2017 में यहां से जीतने वाले भाजपा के कैलाश गहतोड़ी ने 2022 में इस मिथक को तोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने सीएम के लिए विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया।

पुष्‍कर‍ सिंह धामी को मिले थे 58,258 वोट

गौरतलब है कि 14 फरवरी को राज्‍य में पांचवीं विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे। इन चुनावों में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने खटीमा सीट से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव हार गए थे। लेकिन इसके बाद भी पुष्‍कर सिंह धामी को राज्‍य का नया मुख्‍यमंत्री बना गया। तब कई विधायकों ने उन्‍हें अपनी सीट उप चुनाव लड़ने को कहा। मुख्‍यमंत्री धामी ने चम्‍पावत सीट से चुनाव लड़ा। 31 मई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ और तीन जून को इसके परिणाम आए। जिसमें पुष्‍कर‍ सिंह धामी को 58,258 वोट मिले थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!