Breaking News :
>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मकर संक्रांति से हो सकती उपाध्यक्ष के पदों पर BJP नेताओं को दायित्व देने की शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसंबर 2022, बुधवार, देहरादून। विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों पर भाजपा नेताओं को दायित्व देने की शुरुआत अगले वर्ष 14 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति पर्व से हो सकती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि सरकार में दायित्व दिए जाने के संबंध में दो दौर की बैठक हो चुकी है।

जल्द ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ इस विषय को लेकर बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद दायित्व वितरण के लिए संभावित कार्यकर्ताओं की सूची सरकार को सौंप दी जाएगी।

100 से अधिक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार

प्रदेश की धामी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के नौ माह पूर्ण कर चुकी है, लेकिन अभी तक दायित्व का वितरण नहीं हो पाया है। मार्च में सरकार का गठन होने के बाद से अलग-अलग कारणों से यह विषय टलता आ रहा है। यद्यपि, प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने इसके लिए कसरत शुरू की है और अब तक सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई है।

हाल में दिल्ली और फिर देहरादून में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ बैठकें हो चुकी हैं। अब गौतम के साथ होने वाली अगली बैठक पर दायित्व की आस लगाए बैठे नेताओं की नजरें टिकी हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि मकर संक्रांति पर्व पर कुछ पार्टी नेताओं को दायित्व सौंपकर इसकी शुरुआत की जाएगी। मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इसके संकेत देते हुए कहा कि हमारा प्रयास यही है कि नववर्ष में शीघ्र दायित्व वितरण हो जाए।

10 जनवरी तक सभी मंडल इकाइयों का गठन कर दिया जाएगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कोटद्वार समेत तीन सांगठनिक जिलों की टीम का अभी गठन नहीं हो पाया है। इस बारे में कसरत पूर्ण कर ली गई है और बुधवार को इन जिलों की टीमें घोषित कर दी जाएंगी। इसके अलावा भाजयुमो और ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी एक-दो दिन में कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी तक सभी मंडल इकाइयों का गठन कर दिया जाएगा।

जबरन मतांतरण रोकने को सख्त कानून

भट्ट ने उत्तरकाशी के पुरोला में हुई मतांतरण की घटना से संबंधित प्रश्न पर कहा कि ऐसी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए धामी सरकार देश का सबसे सख्त कानून लाई है। इस प्रकरण के साथ ही इससे पहले सभी लंबित मामलों में इस कानून के अंतर्गत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!