Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी को नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा ‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022’ से किया गया सम्मानित क

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगीत, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा एवं सांस्कृतिक संपदा से जुड़े व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वo नित्यानंद स्वामी की 94वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वo नित्यानंद स्वामी को नमन करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा प्रदान करने की उनकी संकल्पबद्धता अभूतपूर्व थी। उनका जीवन सभी के लिए एक प्रेरणापुंज के समान है।

राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए : मुख्यमंत्री

प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अंत्योदय के विचार को अपने कार्यों के माध्यम से सिद्ध किया। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए। उन्होंने नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री के स्वच्छ राजनीतिक जीवन से प्रेरित होकर ही सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें नया उत्तराखंड बनाने के लिए नई ऊर्जा देने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पदमश्री बसंती बिष्ट, जितेंद्र जोशी, हरेंद्र कुमार गर्ग, डा डीएम काला, प्रेम हिगवाल को सम्मानित किया। उत्तराखंड गौरव सम्मान रस्किन बांड एवं प्रसून जोशी को दिया गया था, उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों ने यह सम्मान ग्रहण किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद रेखा वर्मा, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डा अम्मार रिजवी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, समाजसेवी डा एस फारुख व डा आरके बक्शी ने भी अपने विचार रखे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!